ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News:लापरवाह अफसरों पर बिफरे डिप्टी CM विजय सिन्हा, पूछा- किसने दी CO को छुट्टी...सुधर जाइए वरना फील्ड में रहने लायक नहीं रहने देंगे

विजय कुमार सिन्हा ने पटना के ज्ञान भवन में अंचल अधिकारियों, डीसीएलआर और एडीएम (रेवेन्यू) की समीक्षा बैठक की। इस दौरान लापरवाह और नन-परफॉरमर सीओ पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए गए। पालीगंज के सीओ की अनुपस्थिति पर मंत्री ने शो-कॉज का आदेश दिया

Bihar News, Vijay Kumar Sinha, Bihar Deputy CM, Path Nirman Department, CO Review Meeting, Circle Officer Action, Paliganj CO, Revenue Officers Review, Bihar Administration, Knowledge Bhawan Patna
© self
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा पूरे एक्शन में हैं. आज पूरे बिहार के अंचल अधिकारी, डीसीएलआर और एडीएम (रेवेन्यू) को पटना बुलाया है. ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में विजय सिन्हा सीओ के कार्यों की समीक्षा कर रहे. एक-एक सीओ के परफॉरमेंस पर चर्चा हो रही. लापरवाह सीओ की जमकर क्लास लगाई जा रही है. 

समीक्षा के दौरान पालीगंज के अंचल अधिकारी गायब रहे. मंत्री विजय सिन्हा ने जब पालीगंज अंचल के सीओ के बारे में पूछा तो बताया गया कि वे अनुपस्थित हैं. इसके बाद मंत्री ने कहा कि वो छुट्टी पर कैसे चले गए, किसकी अनुमति से गए हैं ? किसने छुट्टी दी, सीओ से शो कॉज पूछिए। 

वहीं एक और नन परफॉरमर सीओ से मंत्री ने पूछा कि आप काम क्यों नहीं कर रहे, इस पर सीओ ने कहा कि सर, बाढ़ आ गया था, लिहाजा काम नहीं हो पा रहा था. इस मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बाढ़ से सिर्फ आपका काम ही प्रभावित हुआ, बाकी का नहीं ? कहां है डीसीएलआर और एडीएम, आपलोग समीक्षा नहीं करते हैं ? सीओ को चेताते हुए मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि सुधऱ जाइए, वरना फील्ड में रहने के लायक नहीं रहने देंगे.

विजय सिन्हा ने कहा कि पहली पहल अपने विभाग से होनी चाहिए. लिहाजा डीसीएलआर पूरी केस की समीक्षा कर लें, सीओ को सहयोग करें,ताकि पूरी मजबूती से भू माफियाओं के खिलाफ केस हो. पुलिस की भी लापरवाही होगी तो पूरी रिपोर्ट तैयार कर डीजीपी को भेजी जायेगी. विजय सिन्हा ने सीओ को 31 दिसंबर तक एक और मौका दिया है कि पेंडिंग काम का निबटारा कर लें. नए साल में फिर से समीक्षा करेंगे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें