ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था, अब दर्जनों ट्रेनों में मिलेगी यह महत्वपूर्ण सुविधा

Bihar News: पूर्व मध्य रेल की 30 जोड़ी ट्रेनों में टीएसवी शुरू। दानापुर-दिल्ली जनसाधारण, राजगीर-हरिद्वार समेत कई रूट में गरम नाश्ता-खाना मिलेगा। स्वतंत्रता सेनानी में ट्रायल सफल रहा, अवैध वेंडरों पर लगाम..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: पूर्व मध्य रेलवे ने बिना पैंट्रीकार वाली 30 जोड़ी ट्रेनों में ट्रेन साइड वेंडिंग शुरू करने का फैसला किया है। दानापुर मंडल में 12 जोड़ी और पूरे जोन में 30 जोड़ी ट्रेनों की लिस्ट IRCTC को सौंप दी गई है। तैयारी अंतिम चरण में है। जल्द ही कोच के अलग सेक्शन में लाइसेंसी वेंडर चाय, नाश्ता, खाना और स्नैक्स परोसेंगे।


दानापुर-दिल्ली जनसाधारण, राजगीर-हरिद्वार, भागलपुर-एलटीटी, आंबेडकर नगर-पटना, राज्यरानी और कटिहार इंटरसिटी जैसी ट्रेनें इस लिस्ट में शामिल हैं। छपरा-दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी में ट्रायल सफल रहा है और इस दौरान यात्रियों ने गरम नाश्ते और चाय की तारीफ भी की। IRCTC के अधिकारी ने बताया है कि कोविड से पहले बनी योजना अब अमल में आ रही है। रेल मंत्रालय के आदेश पर वाणिज्य विभाग ने ट्रेनें चुनीं हैं।


अब तक छोटे रूट की स्पेशल ट्रेनों में सिर्फ बोतलबंद पानी मिलता था। नाश्ते के लिए प्लेटफॉर्म पर दौड़ना पड़ता था। टीएसवी से यात्रियों को हर 2-3 घंटे में कुछ न कुछ मिलेगा। मेनू में वेज थाली, ब्रेड-ऑमलेट, समोसा, चाय-कॉफी और बिस्किट शामिल होंगे। कीमत IRCTC रेट कार्ड के मुताबिक ही होगा। हर कोच में 2-3 वेंडर तैनात रहेंगे।


सबसे बड़ी राहत यह है कि अवैध वेंडरों पर लगाम लगेगी। अभी बिना लाइसेंस वाले लोग घटिया सामान बेचकर यात्रियों को बीमार करते हैं। टीएसवी से सिर्फ प्रमाणित वेंडर काम करेंगे। जबकि RPF और टीटीई निगरानी में जुटे रहेंगे। दानापुर मंडल के डीआरएम ने कहा है कि यात्री शिकायत करेंगे तो तुरंत कार्रवाई भी होगी।


इस घोषणा के बाद यात्रियों में खुशी की लहर है। पटना जंक्शन पर दिल्ली जाने वाले एक यात्री ने बताया, “12 घंटे की यात्रा में दो बार गरम और शुद्ध खाना मिलेगा तो नींद अच्छी आएगी।” IRCTC ने वेंडरों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। हफ्ते भर में पहली ट्रेन में सुविधा शुरू हो जाएगी।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें