ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

Bihar News: परवाने नदी में डूबने से तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत, गांव में फैला मातम

Bihar News: बिहार के मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक हृदयविदारक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की परवाने नदी में डूबने से मौत हो गई.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक हृदयविदारक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की परवाने नदी में डूबने से मौत हो गई। यह दुखद घटना औराही एकपरहा पंचायत के बेलही गांव में उस समय घटी, जब तीनों बच्चियां अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थीं। मृत बच्चियों की पहचान बेलही वार्ड संख्या 13 निवासी फौजी मुकेश कुमार की 9 वर्षीय बेटी रिचा कुमारी, शिवनारायण यादव की 11 वर्षीय बेटी प्रेमलता कुमारी और मुकेश कुमार की ही 9 वर्षीय एक अन्य बेटी अंशु कुमारी के रूप में हुई है। 


परिजनों के अनुसार, गुरुवार शाम लगभग 5 बजे के करीब सभी बच्चियां बेलही पुल के पास खेल रही थीं। खेल-खेल में वे नदी में नहाने उतर गईं। इसी दौरान वे गहराई में चली गईं और डूबने लगीं। उनके साथ नहा रही एक अन्य बच्ची ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग सतर्क हुए। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़े और बच्चियों की तलाश शुरू की। 


स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद तीनों को नदी से बाहर निकाला गया और गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गम्हरिया थाना प्रभारी अकमल हुसैन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है।


थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि तीनों बच्चियों की मौत नदी में डूबने से हुई है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। गांव में एक साथ तीन बच्चियों की मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के लोगों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा उपायों की मांग की है।


ग्रामीणों का कहना है कि बेलही पुल के आसपास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। बच्चों के खेलने और नहाने के लिए नदी के किनारे कोई चेतावनी चिन्ह या बैरिकेडिंग नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए नदी के खतरनाक क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें