ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: बिहार से इन राज्यों के लिए 5 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, यात्रियों को बड़ी राहत

Bihar News: 18 नवंबर को बिहार से गुजरात, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र के लिए 5 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, आने वाले दिनों में और ट्रेनों का हो सकता ऐलान..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद बिहार से दिल्ली, मुंबई, गुजरात और दक्षिणी राज्यों की तरफ लौटने वालों की भीड़ अब ट्रेनों में बढ़ गई है। इस भीड़ को कम करने के लिए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने 18 नवंबर को 5 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। ये ट्रेनें रोजगार के लिए परदेस जाने वालों को कंफर्म सीट देंगी। टिकट काउंटर और IRCTC पर उपलब्ध हैं। यात्रा से पहले NTES ऐप पर स्टेटस जरूर चेक करें।


समस्तीपुर-उधना स्पेशल (09070)  

यह ट्रेन 18 नवंबर को सुबह 5:00 बजे समस्तीपुर से रवाना होगी। मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलीपुत्रा, सतना, जबलपुर, इटारसी होते हुए गुजरात के उधना तक पहुंचेगी।


रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल (07052)

यह ट्रेन सुबह 8:30 बजे रक्सौल से चलेगी। सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, जसीडीह, धनबाद, रांची होते हुए यह तेलंगाना के चर्लपल्ली तक पहुंचेगी।


रक्सौल-वटवा स्पेशल (05561) 

यह ट्रेन दोपहर 11:20 बजे रक्सौल से रवाना होगी और सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलीपुत्रा, डीडीयू, सतना, बीना, उज्जैन होते हुए मध्य प्रदेश के वटवा तक जाएगी।


रक्सौल-हुबली स्पेशल (07358) 

शाम 4:55 बजे यह ट्रेन रक्सौल से चलेगी। बैरगनिया, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलीपुत्रा, डीडीयू, सतना, कटनी, इटारसी होते हुए कर्नाटक के हुबली तक पहुंचेगी।


रक्सौल-एलटीटी स्पेशल (05557)  

यह अंतिम ट्रेन रात 7:15 बजे रक्सौल से रवाना होगी। बैरगनिया, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलीपुत्रा, डीडीयू, सतना, कटनी, इटारसी होते हुए मुंबई के एलटीटी तक पहुंचेगी।


ये ट्रेनें चुनाव के बाद की पीक भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही हैं। समस्तीपुर मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि जल्द बुकिंग करें। आने वाले हफ्तों में और भी स्पेशल ट्रेनें संभव हैं। बिहार के प्रवासियों के लिए ये ट्रेनें काफी राहत का काम करेंगी।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें