ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: बिहार में यहाँ भीषण सड़क हादसा, एक की मौत; 4 घायल

Bihar News: बड़हरिया-मीरगंज मार्ग पर जगतपुरा स्कूल के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत। पकवलिया के रविन्द्र प्रसाद की मौके पर मौत, 4 घायल..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: सिवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के जगतपुरा मिडिल स्कूल के सामने शनिवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर ने कोहराम मचा दिया। इस भयानक हादसे में पकवलिया गांव निवासी रविन्द्र प्रसाद (45) की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक है। उन्हें सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मृतक रविन्द्र प्रसाद घर निर्माण की ठेकेदारी किया करते थे। शाम को वे काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। जगतपुरा स्कूल के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिससे संतुलन बिगड़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि रविन्द्र दूर जा गिरे और उनकी सांसें वहीं थम गईं।


घायलों में पकवलिया के नरेश यादव, तिलसंडी 510 के अखलाख अहमद, विश्वनाथ और साबिर अली शामिल हैं। सभी को स्थानीय लोगों ने बड़हरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है। प्राथमिक उपचार के बाद नरेश और एक अन्य को सदर अस्पताल भेजा गया है। बाकी दो का इलाज बड़हरिया में ही चल रहा है।


बड़हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क पर अंधेरा मुख्य वजह बताई जा रही है। बड़हरिया-मीरगंज मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की कमी से आए दिन हादसे होते हैं। ग्रामीणों ने लाइट और स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की है।


हादसे की खबर गांव पहुंचते ही रविन्द्र के घर कोहराम मच गया है। पत्नी और तीन बच्चे बेसुध पड़े हैं। परिजनों ने बताया कि रविन्द्र परिवार का इकलौता कमाने वाला था। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। दोनों बाइकों की तकनीकी जांच होगी। यह दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार की भेंट चढ़ने वालों की लंबी फेहरिस्त में एक और नाम जोड़ गया है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें