ब्रेकिंग
पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामाBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीपटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामाBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली

Bihar News: 4.5 करोड़ के भ्रष्टाचार मामले में बिहार प्रशासनिक सेवा के 'अफसर' के खिलाफ विभागीय कार्यवाही, पूर्व राज्यमंत्री ने की थी शिकायत

सिवान नगर परिषद के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी राजकिशोर लाल पर 4.50 करोड़ की वित्तीय अनियमितता के मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। नगर विकास विभाग द्वारा आरोप पत्र के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने संकल्प जारी किया है।

बिहार न्यूज  सिवान नगर परिषद  राजकिशोर लाल  विभागीय कार्यवाही बिहार  वित्तीय अनियमितता सिवान  नगर विकास एवं आवास विभाग  बिहार प्रशासनिक सेवा  पूर्व राज्य मंत्री विक्रम कुंवर
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: सिवान नगर परिषद के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी राज किशोर लाल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी. नगर विकास एवं आवास विभाग ने 4 अगस्त 2022 को ही आरोप पत्र गठित कर सामान्य प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराया था.अब जाकर सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजकिशोर लाल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने को लेकर संकल्प जारी किया है.

राजकिशोर लाल के खिलाफ शुरू की गई विभागीय कार्यवाही के संचालन में मुख्य जांच आयुक्त को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. बिप्रसे के अधिकारी राज किशोर लाल वर्तमान में ऊर्जा विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थापित हैं. सिवान नगर परिषद के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी राजकिशोर लाल के खिलाफ पूर्व राज्य मंत्री विक्रम कुंवर ने सिवान के जिलाधिकारी को परिवाद पत्र दिया था.

नगर परिषद सिवान के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी पर आरोप लगाया गया था कि इनके पदस्थापन काल में 4.50 करोड़ की वित्तीय अनियमितता पाई गई है. इस आलोक में नगर एवं आवास विभाग ने 19 सितंबर 2022 को स्पष्टीकरण मांगा था. स्पष्टीकरण स्वीकार योग्य नहीं पाया गया. इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने भी अपने बचाव में लिखित अभिकथन की मांग की. 15 अप्रैल 2025 को राजकिशोर लाल ने अपना लिखित अभिकथन विभाग को दिया. इससे असंतुष्ट होते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें