ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Bihar News: सिपाहियों के संघ का 'नेता' फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट लगाकर 11 माह से फरार...बालू के अवैध धंधा में शामिल होने की शिकायत पर SP ने कराई जांच तो खुल गई पोल

लखीसराय में एक सिपाही 11 महीने से फर्जी मेडिकल रिपोर्ट देकर ड्यूटी से गायब था. आरोप है कि वह सिपाही बालू तस्करी के धंधे में लिप्त है. जांच के बाद एसपी ने उसे सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई शुरू की है।

Bihar Police News  Fake Medical Certificate  Bihar Sand Mafia  Lakhisarai Police News  Bhojpur Sand Smuggling  Bihar Corruption in Police  Narendra Kumar Suspended  Illegal Sand Transport Bihar  PMCH
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार का एक सिपाही 11 महीने से बड़े-बड़े अधिकारियों को ठेंगा दिखा रहा था. फर्जी मेडिकल रिपोर्ट लगाकर लंबे समय से ड्यूटी से गायब रहकर बालू का अवैध धंधा कर रहा था. अवैध बालू के  ओवर लोडेड गाड़ियों के पार कराने की सूचना पर जब पुलिस अधीक्षक ने जांच कराई तो पूरी पोल-पट्टी खुल गई. इसके बाद एसपी ने आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया है. 

भोजपुर जिला ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष की शिकायत पर हुई जांच

भोजपुर जिला ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार ने लखीसराय एसपी से शिकायत की थी. जिसमें कहा गया था कि लखीसराय जिला बल के सिपाही द्वारा चार पहिया वाहन में पुलिस के एक संघ के प्रदेश अध्यक्ष का बोर्ड लगाकर भोजपुर एवं अरवल जिला में अवैध बालू का कारोबार किया जा रहा है. ओवरलोडेड बालू गाड़ियों को एस्कॉर्ट कर वह सिपाही पार कराता है. लखीसराय जिला बल का वह सिपाही पिछले कई माह से मेडिकल अवकाश लेकर इस प्रकार का अवैध धंधा कर रहा है .

जांच में 11 माह से मिले गायब

अजय कुमार की शिकायत पर लखीसराय के पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र के पुलिस उपाधीक्षक से जांच कराई. जिसमें पाया गया कि उक्त सिपाही 11 माह पूर्व से ही ड्यूटी से गायब है. उक्त सिपाही के द्वारा स्वयं का इलाज पीएमसीएच पटना में करवाने का मेडिकल प्रमाण पत्र भेजा गया है. प्रमाण पत्र की सत्यता के लिए पुलिस अधीक्षक ने 21 मार्च 2025 को पीएमसीएच अधीक्षक को पत्र भेजा. 7 अप्रैल 2025 को पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) खुद पीएमसीएच गए और कार्यालय सहायक राकेश कुमार से मिलकर सत्यापन प्रतिवेदन मांग किया. अस्पताल की पंजी एवं अभिलेख की जांच कर बताया गया कि उक्त सिपाही को पीएमसीएच पटना से ना तो कोई मेडिकल प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है और नहीं भी इलाज के लिए भर्ती हुए हैं. 

लखीसराय एसपी ने इसके बाद पीएमसीएच के अधीक्षक इंद्र मोहन ठाकुर से संपर्क किया गया. उक्त सिपाही के इलाज एवं भर्ती के संबंध में पूछताछ की गई. जिसमें उन्होंने बताया कि उक्त अवधि में सिपाही नरेंद्र कुमार को न तो इलाज के लिए भर्ती किया गया है और न ही इलाज किया गया है. ऐसे में लखीसराय के एसपी ने 16 अप्रैल 2025 के प्रभाव से ही उक्त सिपाही को निलंबित कर दिया और विभागीय कार्यवाही के लिए स्पष्टीकरण मांगा.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें