ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैगबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

Bihar News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

Bihar News: सहरसा के पतरघट में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, दो लोग घायल। DM-SP ने स्थिति को किया नियंत्रित। पुलिस जांच शुरू।

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: सहरसा के पतरघट थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी दीपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक हिमांशु मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने हालात को नियंत्रण में बताया है और जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर झड़प हुई थी। जिसमें एक पक्ष के 45 वर्षीय विलास महतो का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि दूसरे पक्ष के 50 वर्षीय मोहम्मद मोईम भी जख्मी हुए हैं। विलास के बेटे ने बताया कि पड़ोसी रात में विवादित जमीन पर घर चढ़ा रहे थे, जिसके विरोध में विवाद शुरू हुआ और फिर हिंसक रूप ले लिया।


घटना की बात फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बकरीद पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन पहले से ही सतर्क था। ऐसे में जिलाधिकारी दीपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक हिमांशु तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


इस बारे में बात करते हुए पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने बताया है कि “बकरीद के मद्देनजर पुलिस नियमित गश्त पर थी। पतरघट क्षेत्र में जमीन विवाद के कारण दो पक्षों में झड़प की सूचना मिली। दो से तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।” पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच कर रही है। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


उधर जिलाधिकारी ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। बकरीद को देखते हुए प्रशासन ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का भी निर्देश दिया है। झड़प के बाद पतरघट क्षेत्र में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस की तैनाती से स्थिति अब नियंत्रण में है। घायलों के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


रिपोर्ट: रितेश

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें