ब्रेकिंग
EOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव

Bihar News: वेतन न मिलने पर कर्मी ने मैनेजर की बाइक चुराई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar News: सहरसा में फाइनेंस कंपनी के कर्मी जवाहर कुमार ने वेतन न मिलने के कारण मैनेजर की बाइक चुरा ली। पुलिस ने कांड का उद्भेदन कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया और बाइक बरामद की।

Bihar News
बरामद बाइक
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में एक निजी फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन कर्मी जवाहर कुमार ने वेतन न मिलने के कारण अपने मैनेजर की ही बाइक चुरा ली। सदर थाना पुलिस ने कांड संख्या 624/25 के तहत मामले का उद्भेदन करते हुए अभियुक्त जवाहर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी गई बाइक को बरामद कर लिया गया है।


जानकारी के अनुसार, फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक ने अपने कलेक्शन कर्मी जवाहर कुमार के खिलाफ बाइक चोरी की शिकायत दर्ज की थी। कांड की अनुसंधानकर्ता पुलिस उपनिरीक्षक खुशबू कुमारी ने कड़ी मेहनत के बाद अभियुक्त को उसके गांव से गिरफ्तार किया। चोरी गई बाइक को जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाई गई थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।


पूछताछ में जवाहर ने बताया कि वह बीए पास है और फाइनेंस कंपनी में ग्रामीण क्षेत्रों से लोन की किस्त वसूलने का काम करता था। उसे 10,000 रुपये मासिक वेतन मिलता था, लेकिन कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उसने यह कदम उठाया। 30 जून को उसने मैनेजर की बाइक से किस्त वसूलने के लिए 66,000 रुपये एकत्र किए, फिर बाइक को बसबिट्टी में गड्ढे में छिपाकर सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर तमिलनाडु भाग गया। पैसा खर्च होने के बाद वह गांव लौटा, जहां पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में आगे की जांच कर रही है।


रिपोर्टर: रितेश

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें