ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Bihar News: सड़क हादसे में 22 वर्षीय छात्र की मौत, अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप

Bihar News: सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र में सहरसा-सुपौल मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में 22 वर्षीय बीए छात्र सुधीर कुमार की मौत। परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र में सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर बेला गांव के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 22 वर्षीय सुधीर कुमार की मौत हो गई है। मृतक बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी वार्ड 08 निवासी कूपन मुखिया का बड़ा पुत्र था और आरएम कॉलेज में बीए पार्ट वन का छात्र था।


परिजनों के अनुसार सुधीर अपनी बाइक से अपनी बहन के ससुराल जा रहा था, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दूसरी बाइक पर सवार लोग अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। जबकि सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया और स्थानीय लोगों ने उसे पंचगछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।


परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में सुधीर को एक घंटे तक रोके रखा गया और समुचित इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे और सिविल सर्जन से अस्पताल की लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


बिहरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने इस बारे में बताया है कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार बाइक सवार की तलाश में छापेमारी की जा रही है।


रिपोर्ट: रितेश

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें