ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक

Bihar News: बिहार के इस जिले से भी अब उड़ेंगे विमान, सरकार तत्परता से काम में जुटी

Bihar News: बिहार कैबिनेट ने सहरसा एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए 12.088 एकड़ जमीन अधिग्रहण को मंजूरी दी, 147.76 करोड़ मिलेगा मुआवजा। उड़ान योजना के तहत 2026 से 19-सीटर विमान भरेंगी उड़ानें..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: कोसी प्रमंडल के मुख्यालय सहरसा में लंबे समय से अधर में लटके हवाई अड्डे का काम अब जल्द पूरा हो जाएगा। बिहार कैबिनेट ने उड़ान योजना के तहत सहरसा एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए 12.08891 एकड़ अतिरिक्त जमीन के अधिग्रहण को हरी झंडी दे दी है। अनुमानित मुआवजा राशि 147 करोड़ 76 लाख 56 हजार 180 रुपये तय की गई है। पिछले महीने ही ओब्स्टेकल लिमिटेशन सर्वे पूरा हो चुका है और जल्द पटना से सामाजिक सर्वे टीम आ रही है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि 2026 में यहां से 19-सीटर छोटे विमान उड़ान भरने लगेंगे।


हवाई सेवा शुरू होने से सहरसा न सिर्फ व्यापार और पर्यटन का हब बनेगा बल्कि मरीजों के लिए जीवन रक्षक साबित होगा। कम समय में पटना, दिल्ली या नेपाल जैसे स्थानों तक पहुंच संभव हो जाएगी। लेकिन बताते चलें कि लोगों में नाराजगी भी है कि घोषणा के बावजूद धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ है। सौ किलोमीटर दूर दरभंगा और पूर्णिया से उड़ानें नियमित हो चुकी हैं, लेकिन सहरसा वासी अभी भी कल्पना ही कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के कारण अधिग्रहण कार्य रुका था लेकिन अब स्वीकृति मिलने से गति पकड़ेगी।


वर्तमान में एयरपोर्ट प्रशासनिक भवनों के बीच स्थित होने के कारण उपेक्षित है। सुबह मार्निंग वॉक, युवाओं की दौड़ या मवेशियों के चरागाह बन चुका है। बड़े अधिकारियों के आने पर ही सफाई होती है, वरना जंगलराज कायम रहता है। स्थानीय निवासी कहते हैं कि अगर समय पर काम होता तो कोसी क्षेत्र का विकास दोगुना हो जाता। साथ ही नेपाल सीमा से सटे होने से अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भी आकर्षित होते।


सरकार का दावा है कि अधिग्रहण के बाद तेजी से निर्माण होगा। भगलपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के साथ सहरसा प्रोजेक्ट बिहार की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। उम्मीद है कि 2026 तक विमान उड़ान भरेंगे, जिससे रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। लोगों को अब बस थोड़ा सा धैर्य और रखना होगा।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें