ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Bihar News: बिहार के लाल ने ढहा दिया अंग्रेजों का किला, गाँव में जश्न का माहौल

Bihar News: रोहतास के बड्डी गांव के क्रिकेटर आकाशदीप ने इंग्लैंड में टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी से भारत को जीत दिलाई है। गांव और परिवार में जश्न का माहौल, स्थानीय लोग भी गौरवान्वित।

Bihar News
आकाशदीप
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: रोहतास के सासाराम से एक बड़ी ही खुशी की खबर है। शिवसागर प्रखंड के बड्डी गांव के क्रिकेटर आकाशदीप ने इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी से भारत की जीत का रास्ता साफ कर दिया। जिससे अब उनके गांव और परिवार में उत्साह का माहौल है और लोग उनकी सफलता पर गौरवान्वित हैं।


रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड के बड्डी गांव के रहने वाले भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैच में अपनी घातक गेंदबाजी से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को पस्त कर दिया। उनकी शानदार गेंदबाजी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस प्रदर्शन के बाद उनके गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। ज्ञात हो कि भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच में आकाशदीप ने पहली पारी में 4 जबकि दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए थे। जिस वजह से इंग्लैंड का खेमा पूरी तरह से असहाय हो गया था।


आकाशदीप के पड़ोसी और ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें शुरू से ही उनसे बड़ी उम्मीदें थीं। आकाशदीप ने पहले भी कई बार भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और अब उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। आकाशदीप के परिवार में उनकी मां फिलहाल लखनऊ में अपनी बेटी के पास हैं।


उनके पिता राम जी सिंह और एक बड़े भाई का पहले ही निधन हो चुका है। तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटे आकाशदीप की इस उपलब्धि पर परिवार और गांव गौरवान्वित है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि भविष्य में आकाशदीप और भी अधिक सफलता हासिल करेंगे।


रिपोर्टर: रंजन कुमार, सासाराम, रोहतास  

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें