ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar News: PM मोदी पर हमलावर हुए RJD प्रदेश अध्यक्ष, बताई ताबड़तोड़ यात्राओं की असली वजह

Bihar News: आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने पीएम मोदी के बिहार दौरे को चुनावी रणनीति बताया है, कहा "एनडीए में एंटी-इनकंबेंसी।" अंबेडकर अपमान मामले में बीजेपी पर फर्जी वीडियो बनाने का आरोप।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने राबड़ी आवास पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे और बाबासाहेब अंबेडकर के कथित अपमान मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पीएम के दौरे को चुनावी रणनीति करार देते हुए एनडीए और जेडीयू में आंतरिक परेशानियों का दावा किया है। साथ ही, अंबेडकर अपमान मामले में बीजेपी पर फर्जी वीडियो बनाने का गंभीर आरोप भी लगाया।


राबड़ी आवास पहुंचे आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन बार बिहार का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने इसे चुनावी साल की रणनीति बताते हुए कहा कि एनडीए और जेडीयू में एंटी-इनकंबेंसी की स्थिति है, जिसके कारण पीएम को बार-बार बिहार बुलाया जा रहा है। मंडल ने दावा किया कि विपरीत राजनीतिक माहौल के बावजूद पीएम के दौरे का कोई सकारात्मक असर नहीं होगा, बल्कि इसका उल्टा ही प्रभाव पड़ेगा।


बाबासाहेब अंबेडकर के कथित अपमान मामले पर भी मंडल ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस दिन लालू यादव का जन्मदिन था, वह स्वयं वहां मौजूद थे और कथित फोटो या वीडियो जो दिखाया जा रहा है, वह फर्जी है। उन्होंने बीजेपी पर छल करने और झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी कोई घटना वहां हुई ही नहीं थी।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें