ब्रेकिंग
टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाबटेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब

Vande Bharat Train: पटना से गोरखपुर के बीच जल्द शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 5 घंटे में तय होगा 397 किमी का सफर; जानिए.. कब से चलेगी ट्रेन

Vande Bharat Train: पटना से गोरखपुर के बीच जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने जा रही है, जिससे 397 किमी की दूरी महज 5 घंटे में तय की जा सकेगी।

Vande Bharat Train
वन्दे भारत ट्रेन
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Vande Bharat Train: बिहार के राजधानी के पाटलिपुत्र जंक्शन से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने जा रही है, जिससे दोनों शहरों के बीच का सफर न सिर्फ अधिक आरामदायक होगा, बल्कि समय की भी बचत होगी। पूर्व मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से भेजे गए संयुक्त प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति दे दी है।


वर्तमान में पटना से गोरखपुर तक तीन प्रमुख ट्रेनें संचालित होती हैं, जिन्हें यह दूरी तय करने में 8 घंटे से अधिक समय लगता है। लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस से यह दूरी सिर्फ 5 घंटे में पूरी की जा सकेगी, जिससे यात्रियों को समय की बड़ी बचत होगी और सफर अधिक सुविधाजनक बनेगा। सूत्रों के अनुसार, अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो अगले एक महीने के भीतर इस ट्रेन का रैक पटना पहुंच जाएगा। 


बता दें कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र जंक्शन से चलकर सीतलपुर, खैरा, मसरख, गोपालगंज, थावे जंक्शन और कप्तानगंज जंक्शन होते हुए गोरखपुर जंक्शन तक जाएगी। वहीं, रेलवे सूत्रों का कहना है कि इस ट्रेन को सुबह पटना से गोरखपुर और शाम को गोरखपुर से पटना लौटने के लिए चलाया जाएगा, ताकि दैनिक यात्रियों और व्यापारिक वर्ग को अधिक लाभ मिल सके। यात्रा के लिए AC चेयरकार और एक्जीक्यूटिव क्लास कोच होंगे, जिनमें आधुनिक सुविधाएं जैसे वाई-फाई, GPS आधारित सूचना प्रणाली, बायो-वैक्यूम टॉयलेट और स्वचालित दरवाजे शामिल होंगे।


बिहार से इस नई ट्रेन के संचालन के बाद राज्य में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या 9 हो जाएगी। अभी तक 5 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन पटना से, और बाकी 3 ट्रेनों का संचालन गया, भागलपुर व दरभंगा से होता है। रेलवे ने हाल ही में मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर जैसे अन्य बड़े स्टेशनों से भी नई वंदे भारत ट्रेनों की मांगों को प्राथमिकता दी है।


वहीं, 10 फरवरी को मुजफ्फरपुर दौरे पर आए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने जनता की इस पुरानी मांग से अवगत कराया था। इसके बाद प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पास किया गया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें