ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

Bihar News: बिहार के AQI में जबरदस्त बढ़ोतरी के बाद IMD का अलर्ट जारी, ठंड में भी तगड़ा इजाफा

Bihar News: बिहार में ठंड और प्रदूषण ने मिलकर लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की। भलाई चाहते हैं तो कई मामलों में रहना होगा सावधान..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: पहाड़ों से आती पछुआ हवाओं ने बिहार में ठंड को अचानक से बढ़ा दिया है। IMD के अनुसार 25 नवंबर को राज्य भर में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है, जिससे कई जिलों में पारा 8-10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। जबकि अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री के आसपास स्थिर रहा। धीरे धीरे अब सुबह-शाम की ठिठुरन लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर रही है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार 25-30 किमी/घंटे होने की वजह से ठंडक पहले से तीव्र हो चली है। ऐसे में अब IMD ने अगले 2-3 दिनों तक कोल्ड वेव और घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। इस वजह से विजिबिलिटी 200 से 400 मीटर तक सिमट सकती है।


केवल यही नहीं ठंड के साथ साथ प्रदूषण ने भी भरी संकट खड़ा कर दिया है। राज्य का औसत AQI 140 पर पहुंच गया है तो वहीं गोपालगंज के पुलिस लाइन में शाम को 336 AQI रिकॉर्ड हुआ है। यह गंभीर चिंता का विषय है। जबकि हाजीपुर में आज 309, फुलवरिया में 298 और पटना में 132 AQI रहा। PM2.5 कणों की संख्या बढ़ने से आंखों में जलन, सांस फूलना और खांसी जैसी शिकायतें अब आम हो गईं हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषक कण 3 किमी ऊपर तक जमा होकर धुंध की परत में तब्दील हो गए हैं। सांस, अस्थमा और हृदय रोगियों को डॉक्टरों ने घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी की संभावना से उत्तरी बिहार (पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल) में ठंड और बढ़ेगी। बताते चलें कि गया में न्यूनतम 10.8°C, पटना में 12.7°C रिकॉर्ड हुआ है। दिन में हल्की धूप राहत देती है लेकिन रातें अब कंपा देने वाली होंगी। इसके अलावा कोहरा अब हाईवे पर सबसे बड़ा खतरा बनता जा रहा है। कहा तो यह भी जा रहा कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन सेन्यार के असर से 27-28 नवंबर को हल्की बारिश भी हो सकती है, इस वजह से ठंड और तीव्र हो जाएगी।


लोगों को मास्क पहनने, गर्म कपड़ों के शरण में जाने और सुबह-शाम बाहर कम निकलने की हिदायत दी गई है। शादी के सीजन में रात के कार्यक्रमों में सिर और कान का विशेष ध्यान रखें। यात्रियों को धीमी गति से वाहन चलाने को कहा गया है। IMD का अनुमान है कि 27 नवंबर तक स्थिति यही रहेगी, उसके बाद थोड़ी राहत मिल सकती है। बिहार में यह शुरुआती सर्दी का तांडव है, जो दिसंबर में अपने चरम पर पहुंचेगा।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें