ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar News: बिहार में यहाँ हाईवा ने बुजुर्ग को रौंदा, आक्रोशित भीड़ ने हाईकोर्ट जज की गाड़ी पर किया पथराव

Bihar News: मंगलवार रात तेज रफ्तार हाईवा ने 65 वर्षीय नागेश्वर यादव को रौंद दिया। मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने हाईकोर्ट जज की एस्कॉर्ट गाड़ी पर पथराव कर दिया, जिसमें एक सैप जवान घायल हुआ है..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमगंज में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। एक तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय दूध विक्रेता नागेश्वर यादव को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य सड़क जाम कर दी और मृतक का शव बीच सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग करने लगे।


यह हंगामा इतना बढ़ गया कि इसी जाम के बीच से गुजर रही पटना हाईकोर्ट के एक जस्टिस की एस्कॉर्ट गाड़ी पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया। पथराव में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और एक सैप जवान घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर जज साहब की गाड़ी को सुरक्षित दूसरे रास्ते से निकाला। स्थिति को काबू करने के लिए कई बार समझाने के बाद हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद ही जाम हटाया जा सका।


नौबतपुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया है कि हाईवा चालक की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में ओवरलोडेड हाईवा और डंपर दिन-रात तेज रफ्तार से दौड़ते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन कोई स्थायी समाधान नहीं करता।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें