ब्रेकिंग
रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडरामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंड

Bihar News: बिहार में निगरानी विभाग की सख्ती जारी, अब इस जिले में इंजीनियर और लाइनमैन रिश्वत लेते धराए

Bihar News: SBPDCL इंजीनियर नीतीश कुमार और लाइनमैन देवेंद्र कुमार को 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, इस काम के लिए ले रहे थे घूस..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की सख्ती जारी है। अब शुक्रवार को नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र में साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कनीय अभियंता नीतीश कुमार और लाइनमैन देवेंद्र कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है।


यह कार्रवाई मुर्गियाचक गांव निवासी शिकायतकर्ता आशीष रंजन के विद्युत कनेक्शन के मामले से जुड़ी है, जहां इंजीनियर ने काम के बदले घूस की मांग कर दी थी। ब्यूरो ने शिकायत की जांच के बाद तत्काल छापेमारी की और अब दोनों आरोपियों को पटना की विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा।


इस मामले में शिकायतकर्ता आशीष रंजन ने बताया है कि उन्होंने इस्लामपुर के SBPDCL कार्यालय में नया विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। लेकिन कनीय अभियंता नीतीश कुमार ने काम शुरू करने और कनेक्शन चालू करने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग कर दी। आशीष ने जब इनकार किया तो काम अटक गया। इसकी शिकायत ब्यूरो में दर्ज कराने पर प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए।


जिसके बाद ब्यूरो पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में गठित धावादल ने गौरव नगर में छापा मारा। वहां रिश्वत की रकम लेते ही दोनों को पकड़ लिया गया। रिश्वत के नोटों पर लगे केमिकल मार्कर की वजह से तुरंत दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। ज्ञात हो कि बिहार के विभिन्न जिलों में बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वतखोरी की कई शिकायतें पहले भी सामने आई हैं।


2022 में भी नालंदा में एक जूनियर इंजीनियर को 12 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ा गया था और हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के BCM को 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। बिहार में इस साल निगरानी विभाग ने अब तक 50 से अधिक मामलों में कार्रवाई की है



हेल्पलाइन नंबर (0612-2230003)

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें