ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Bihar News: बिहार बंद को सफल बनाने सड़क पर उतरे राजद कार्यकर्त्ता, मोतिहारी में NH जाम

Bihar News: मोतिहारी में राजद कार्यकर्ताओं ने मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में बिहार बंद बुलाया है। छतौनी, बरियारपुर और मीना बाजार में NH-27A जाम, चुनाव आयोग पर वोटबंदी का आरोप। पुलिस की स्थिति पर नजर।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: मोतिहारी में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में बिहार बंद का आह्वान किया है। छतौनी, बरियारपुर और मीना बाजार सहित कई चौक-चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने NH-27A को जाम कर दिया और चुनाव आयोग पर वोटबंदी की साजिश का आरोप लगाया है।


मोतिहारी के छतौनी, बरियारपुर और मीना बाजार जैसे प्रमुख चौक-चौराहों पर राजद कार्यकर्ताओं ने NH-27A को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर गरीबों के वोट छीने जा रहे हैं। राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव ने इसे "नोटबंदी के बाद वोटबंदी" करार दिया और कहा कि यह गरीबों के खिलाफ साजिश है।


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने वाहनों का परिचालन रोककर जमकर नारेबाजी की और मतदाता पुनरीक्षण कार्य को तत्काल रोकने की मांग की है। बंद के कारण NH-27A पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।


रिपोर्टर: सोहराब आलम, मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें