ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...

Bihar News: बिहार में महागठबंधन नेता पर हमला, ड्राइवर घायल; एक हमलावर गिरफ्तार

Bihar News: मोतिहारी के राजेपुर थाना क्षेत्र में महागठबंधन नेता राजमंगल प्रसाद पर हमला। ड्राइवर रविकिशन कुमार कुशवाहा घायल। एक हमलावर अर्जुन सहनी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में पुलिस..

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: मोतिहारी के राजेपुर थाना क्षेत्र के भुड़कुरवा बांध पर महागठबंधन नेता और पीपरा विधानसभा से पूर्व सीपीएम प्रत्याशी राजमंगल प्रसाद पर हमला हुआ है। मेहसी प्रखंड में जनसंपर्क अभियान के दौरान 4-5 हमलावरों ने उनकी गाड़ी रोककर हमला किया। नेता तो बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर रविकिशन कुमार कुशवाहा के सिर पर चाकू से वार कर उन्हें घायल कर दिया गया है।


हमलावरों ने राजमंगल प्रसाद पर पिस्टल तान दी थी, लेकिन नेता ने बहादुरी दिखाते हुए हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक हमलावर को पकड़ लिया, जिसकी पहचान चकी भुड़कुरवा गांव के अर्जुन सहनी के रूप में हुई। पुलिस ने अर्जुन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य फरार हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


राजमंगल प्रसाद ने राजेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। घायल ड्राइवर का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।


रिपोर्टर: सोहराब आलम

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें