ब्रेकिंग
पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात

Bihar News: बिहार में पुलिस पर बदमाशों का हमला, 3 ASI समेत कई कर्मी घायल; 4 गिरफ्तार

Bihar News: मधेपुरा के कुमारखंड थाने में जमीन विवाद को लेकर उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव। 3 ASI समेत 6 पुलिसकर्मी घायल। मो. सद्दाम, शमीम, सोहैल, सोनू गिरफ्तार..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाने में 29 जुलाई को जमीन विवाद को लेकर उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें तीन सहायक पुलिस निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। लक्ष्मीपुर चंडीस्थान गांव में मो. सद्दाम, सौहेल, शमीम, टुना और मो. जब्बार सहित अन्य के बीच लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद के कारण यह घटना हुई है।


जानकारी के अनुसार सोमवार को एक पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज की थी, लेकिन दूसरे पक्ष ने रात में खेत में धान रोप दिया। जिसके बाद मंगलवार सुबह मो. टुना थाने पहुँचा और थानाध्यक्ष से उलझ गया। पुलिस ने उसे शांत करने के लिए थाने में बैठाया, लेकिन तभी 20-25 समर्थक भी थाने में घुस आए और पथराव शुरू कर दिया।


इस पथराव में SI गणेश पासवान, SI रविकांत कुमार, ASI राकेश कुमार, सिपाही सुभाष कुमार, चालक राजीव कुमार और डाटा ऑपरेटर प्रीतम कुमार घायल हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो. सद्दाम, शमीम, सोहैल और सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कुमारखंड थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया है कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


एएसपी प्रवेन्द्र भारती ने कहा है कि अन्य आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी भी गिरफ्तारी जल्द होगी। अतिरिक्त बल के लिए मुरलीगंज, श्रीनगर, भतनी, शंकरपुर और बेलारी थानों से पुलिस बुलाई गई है। घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें