ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: विकलांग पत्नी की हत्या के 2 महीने बाद भी न्याय के लिए भटक रहा पति, पुलिस पर लगा यह गंभीर आरोप..

Bihar News: कैमूर के बरेज गांव में दुर्गा पूजा के दौरान विकलांग महिला की हत्या कर दी गई थी और शव बोरे में मिला था। अब दो महीने बीत जाने के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है..

Bihar News
पीड़ित पति
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव में 27 सितंबर को दुर्गा पूजा के दौरान एक विकलांग महिला की निर्मम हत्या कर दी गई थी। अब इस घटना के दो महीने बीत जाने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ऐसे में अब पीड़ित पति ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का गंभीर आरोप लगा दिया है।


मृतका के पति प्रजापति मिश्रा भी विकलांग हैं। उनका आरोप है कि उस दिन वे बाहर गए थे और पत्नी घर पर अकेली थीं। हत्यारों ने उनकी पत्नी की गला दबाकर हत्या की, गहने लूटे और शव को बोरे में बंद करके घर के अंदर ही छोड़ दिया। 29 सितंबर को परिजनों ने शव बरामद किया था।


प्रजापति मिश्रा का कहना है कि वे लगातार थाना और आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन चुनावी व्यस्तता का हवाला देकर पुलिस टालमटोल कर रही है। स्तब्ध कर देने वाली बात यह है कि दो महीने बाद भी प्रदीप न्याय से कोसों दूर हैं।


मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने इस बारे में बताया है कि मामले में कुछ संदिग्ध चिन्हित कर लिए गए हैं और उन पर काम चल रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है, जिससे जांच प्रभावित हुई। पुलिस कई बार पीड़ित के घर भी गई, लेकिन घर में ताला लगा मिला और परिजनों से संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द मामले का उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


रिपोर्टर: रंजन

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें