ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Bihar News: सड़क दुर्घटना में JDU नेता सहित 2 की मौत, कई घायल

Bihar News: बिहार के अरवल में हुई इस भीषण सड़क दुर्घटना में JDU के एक नेता समेत 2 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है.

Bihar News
सड़क दुर्घटना में जदयू नेता की मौत
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के अरवल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक सड़क हादसे में JDU नेता की मौत हो गई है. जबकि इसके अलावा 1 और व्यक्ति की भी मृत्यु की खबर है. बताया जा रहा है कि जदयू नेता की कार एक कंटेनर से टकरा गई, वे लोग झारखंड के रजरप्पा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे. इस भीषण टक्कर में जदयू जिला उपाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री सदस्य जीतन शर्मा समेत दो अन्य लोगों ने अपनी जिंदगी गंवा दी है.


वहीं, इसके अलावा कुल तीन लोग घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुल 5 लोग इस कार में सवार थे. ये सभी लोग अरवल के ही रहने वाले थे. हादसे के बारे में जानकारी मिली है कि यह दुर्घटना नेशनल हाइवे 139 पर बुलाकी बिगहा गांव के पास घटित हुई है.


जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है. किसी ने इस बात की कल्पना भी नहीं की थी कि रजरप्पा मंदिर से दर्शन कर लौटने के क्रम में कुछ ऐसा हो जाएगा कि 2 परिवार ही उजर जाएंगे. यह घटना दुखद है. उधर घायलों को मौत के मुंह से बचाने की भी कवायद जारी है. 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें