ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में 20 वर्षीय की मौत, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल

Bihar News: जमुई टाउन थाना क्षेत्र के लगमा नहर के पास रविवार रात तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने की टक्कर में अमरथ के 20 वर्षीय युवक की मौत। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के जमुई जिले में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। टाउन थाना क्षेत्र के लगमा नहर के पास NH-333 पर दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 20 वर्षीय युवक अरमान अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अरमान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


अरमान अमरथ के नया मोहल्ला निवासी मोहम्मद इलियास का सबसे बड़ा बेटा था। वह नौ भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और परिवार का मुख्य सहारा माना जाता था। महिसौड़ी में एक दुकान पर बाइक मैकेनिक का काम सीख रहा था। रविवार को भी काम खत्म कर रात में घर लौट रहा था कि सिकंदरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। दूसरे घायल युवक का इलाज शहर के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है।


इस हादसे की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इधर अरमान की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां-बाप और छोटे भाई-बहन रो-रोकर बेहाल हैं। साथ ही पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें