ब्रेकिंग
बिहार में होटल बुक करना चाहते हैं तो घर बैठे करें, ऑनलाइन बुकिंग के लिए नई वेबसाइट लॉन्च, जानें...बिहार में कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने के बाद युवक की मौत, दोस्त और भाई भी बीमार; होटल सीलसीतामढ़ी में 188 KM नई रेलवे लाइन का रास्ता साफ, 4 महीने में पूरा होगा फाइनल सर्वेबिहार में फूल तोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर शख्स की हत्या; मारपीट में कई लोग घायलअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशबिहार में होटल बुक करना चाहते हैं तो घर बैठे करें, ऑनलाइन बुकिंग के लिए नई वेबसाइट लॉन्च, जानें...बिहार में कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने के बाद युवक की मौत, दोस्त और भाई भी बीमार; होटल सीलसीतामढ़ी में 188 KM नई रेलवे लाइन का रास्ता साफ, 4 महीने में पूरा होगा फाइनल सर्वेबिहार में फूल तोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर शख्स की हत्या; मारपीट में कई लोग घायलअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देश

Bihar News: गया में पुलिस की गुंडागर्दी, आर्मी जवान को पीटा.. कमर में गमछा बांध लाए थाने

Bihar News: बिहार के गया जिले में बहेरा थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान आर्मी जवान मनोज कुमार को लाठी-पाइप से पीटा है। जवान ने डीएसपी संजीत कुमार प्रभात से की शिकायत।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के गया जिले में पुलिस की गुंडागर्दी का एक और मामला सामने आया है, जहां बहेरा थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान आर्मी जवान मनोज कुमार को बेरहमी से पीट दिया। जवान का आरोप है कि अपशब्द का विरोध करने पर पुलिस ने लाठी और प्लास्टिक पाइप से हमला किया, फिर कमर में गमछा बांधकर थाने ले गए।


आर्मी जवान मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को वह झारखंड से मजदूरों को छोड़कर अपने गांव पाठक बिगहा लौट रहे थे। बहेरा थाने के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। मनोज की बाइक को रोककर जांच शुरू की गई। हेलमेट न पहनने पर पुलिस ने फाइन की बात कही, जिसे मनोज ने स्वीकार कर लिया। लेकिन इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने अपशब्द कहे, जिसका मनोज ने विरोध किया।


विरोध से गुस्साए पुलिसकर्मियों ने मनोज पर लाठी और प्लास्टिक पाइप से हमला कर दिया। मनोज का आरोप है कि वहां मौजूद एक अधिकारी के आदेश पर उनकी कमर में गमछा बांधकर उन्हें थाने ले जाया गया। थाने में जबरन एक कागज पर "सकुशल हूं" लिखवाया गया और रात 10 बजे छोड़ा गया।


जिसके बाद मनोज ने अपने शरीर पर डंडों के निशान और पैर में जख्म भी दिखाए। उन्होंने शेरघाटी डीएसपी संजीत कुमार प्रभात को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, इस घटना की सूचना अपने आर्मी हेडक्वार्टर को भी दी। मनोज ने बताया कि वह बीमारी के कारण ड्यूटी से घर आए थे। रात में उन्होंने एक प्राइवेट क्लिनिक में इलाज कराया और मंगलवार को डोभी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दोबारा इलाज करवाया था।


इस मामले में बहेरा थानाध्यक्ष रविरंजन ने कोई जवाब देने से इनकार कर दिया है। उनकी चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। क्या पुलिस अपनी गलती छिपाने की कोशिश कर रही है? बिहार में पुलिस द्वारा इस तरह की घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं। जो जवान सरहद पर अपनी जान की बाजी लगाकर हमारी रक्षा करते हैं उनके साथ इस तरह का व्यवहार कहीं से भी उचित नहीं।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें