ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

Bihar News: बाढ़ के तेज बहाव में बहे 2 लोग, एक का शव बरामद; दूसरे की तलाश जारी

Bihar News: झारखंड में भारी बारिश से गया की मोहाना नदी में बाढ़, दो लोग तेज बहाव में बहे। एक महिला का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी। निचले इलाकों में पानी घुसा..

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में शुक्रवार को हुई मूसलधार बारिश के कारण गया जिले की फल्गु और मोहाना नदी में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मोहाना नदी में अचानक आए तेज बहाव के कारण एक महिला और एक पुरुष नदी के बीच फंस गए और देखते ही देखते दोनों तेज बहाव में बह गए। पुलिस ने महिला का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे व्यक्ति की तलाश जारी है।


मोहाना नदी के निचले इलाकों में कई गांवों में पानी घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वीडियो फुटेज में देखा गया कि एक व्यक्ति नदी के बीच झाड़ियों को पकड़कर खड़ा था, लेकिन कुछ देर बाद वह तेज बहाव में बह गया।


इस घटना की सूचना मिलते ही मोहनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस लापता व्यक्ति की खोजबीन में जुटी है। भारी बारिश के कारण फल्गु और मोहाना नदी में जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज करने की मांग की है।


रिपोर्टर: नितम राज

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें