ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Bihar News: फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने के मामले में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग हुआ सख्त, पटना के इस थाने में केस दर्ज

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर योगदान देने के मामले में विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पटना के सचिवालय थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर योगदान देने के मामले में विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में विभाग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने सचिवालय थाना, पटना के थाना प्रभारी को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। पत्र के आधार पर सचिवालय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


पत्र में कहा गया है कि अमन कुमार, पिता विपिन कुमार सिंह, निवासी रामपुर भासों (रामपुर भादसों), जिला मुजफ्फरपुर द्वारा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का फर्जी पत्रांक 465/वि0-56/2025 दिनांक 17 अक्टूबर 2025 के आधार पर स्वयं को सीनियर सेक्शन ऑफिसर के पद पर नियुक्त दिखाते हुए योगदान देने का प्रयास किया गया। उक्त नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी पाया गया है। 


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल के निर्देश पर इस मामले को गंभीर मानते हुए अमन कुमार के विरुद्ध केस दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। पत्र में थाना प्रभारी से अनुरोध किया गया कि फर्जी नियुक्ति पत्र एवं योगदान के मामले में अविलंब एफआईआर दर्ज कर इसकी सूचना विभाग को उपलब्ध कराई जाए। 


इसके उपरांत पटना के सचिवालय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। प्रधान सचिव ने स्पष्ट किया है कि विभागीय कार्यों में फर्जीवाड़ा और कूटरचना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें