ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: बिहार के मजदूर की मौत के बाद बवाल, पुलिस ने 5 लोगों को दबोचा

Bihar News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बिहार के मजदूर राहुल रजक को साथियों ने पीट-पीटकर मार डाला। पोस्टमार्टम में हुई पुष्टि, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक 28 साल के बिहारी मजदूर की बेरहमी से हत्या ने सबको हिला दिया है। मृतक राहुल सिंह रजक बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला था। वह अपने बड़े भाई सोनू रजक के साथ उतई थाना क्षेत्र की विजय पांडेय आरा मिल में काम करता था। यहीं पुराने साथियों से उसका झगड़ा इतना बढ़ा कि पांच लोगों ने मिलकर उसे लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और डुमरडीह बस स्टैंड के पास फेंककर भाग निकले।


पुलिस के मुताबिक राहुल अक्सर शराब पीकर झगड़ा करता था। इसी वजह से ठेकेदार विजय पांडेय ने दोनों भाइयों को नौकरी से निकाल दिया था। सोनू बिहार लौट गया, लेकिन राहुल उतई में ही रुक गया। 5 नवंबर रात करीब 10 बजे वह फिर आरा मिल पहुंचा। वहां अटल पांडेय, अक्षय कुमार, राहुल सिंह, अमरनाथ प्रजापति और अंजनी से किसी बात पर बहस हुई। देखते-देखते सभी ने मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। राहुल चीखता रहा, लेकिन कोई बचाने नहीं आया।


अगली सुबह 6 बजे बस स्टैंड के पास उसका शव मिला। सूचना मिलते ही उतई पुलिस मौके पर पहुंची। पाटन एसडीओपी अनूप लकड़ा ने बताया कि पोस्टमार्टम में सिर, छाती और पेट पर गहरे घाव मिले। मौत अंदरूनी रक्तस्राव और मस्तिष्क आघात से हुई। सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर पांचों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर धर दबोचा गया। सभी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।


राहुल की पत्नी और दो छोटे बच्चे बिहार में हैं। परिजनों ने फोन पर रोते हुए कहा, “हमारा सहारा छिन गया। सरकार आरोपियों को फांसी दे।” भाई सोनू ने बताया कि राहुल पिछले 4 साल से दुर्ग में काम कर रहा था। हर महीने 10-12 हजार घर भेजता था। पुलिस ने ठेकेदार विजय पांडेय से भी पूछताछ की है। आरा मिल को सील करने की तैयारी चल रही है।


पाटन एसडीओपी ने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा के लिए सभी आरा मिलों में रात के समय गश्त बढ़ाई जाएगी। बाहर से आए मजदूरों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। दुर्ग जिले में पिछले 6 महीने में तीन बिहारी मजदूरों की हत्या हो चुकी है। प्रशासन अब प्रवासी मजदूरों की अलग रजिस्ट्रेशन व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। राहुल का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। गांव में मातम पसरा है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें