ब्रेकिंग
दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचादानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा

Bihar News: टर्बुलेंस में फंसी दिल्ली-पटना एयर इंडिया फ्लाइट, यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी

Bihar News: दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया फ्लाइट AI-0407 टर्बुलेंस में फंसी, यात्रियों में मची चीख-पुकार। पायलट ने जैसे-तैसे संभाली स्थिति, विमान पटना में सुरक्षित उतरा।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-0407 मंगलवार, 24 जून 2025 को टर्बुलेंस में फंस गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। करीब पांच सेकेंड तक विमान में तेज झटके महसूस किए गए, जिसके कारण कुछ महिलाएं और बच्चे चीखने लगे। इस दौरान विमान में जलपान परोसा जा रहा था, जो टर्बुलेंस के कारण बिखर गया। हालांकि, पायलट ने स्थिति को संभालते हुए विमान को नियंत्रित किया और यह पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया।


इस टर्बुलेंस के कारण कई यात्रियों की सीटों के सामने रखा जलपान बिखर गया। कुछ यात्रियों को अपनी सीट पर तेज झटके लगे, जबकि ओवरहेड लगेज बॉक्स खुलने से कई यात्रियों के बैग सीटों पर गिर पड़े। एक महिला यात्री, जो शौचालय से निकल रही थी, कॉरिडोर में गिर पड़ी। एक यात्री ने इसे "डरावना अनुभव" बताया। जिसके बाद क्रू सदस्यों ने तुरंत यात्रियों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित करने में मदद की।


यह फ्लाइट दिल्ली से एक घंटे की देरी के साथ दोपहर 2:40 बजे रवाना हुई थी। टर्बुलेंस की घटना के बावजूद, पायलट ने स्थिति को संभाला और विमान शाम 4:10 बजे पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। पायलट ने यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगी और क्रू ने सभी को सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बिहार में सक्रिय ट्रफ लाइन और मानसून के कारण वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ी है, जिससे टर्बुलेंस की घटनाएं हो सकती हैं। मंगलवार को पटना में हल्की बारिश और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) का मौसम था, जिसने उड़ानों को प्रभावित किया था।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें