ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: बिहार के इस जिले में भीषण सड़क हादसा, माँ-बेटे की मौत

Bihar News: जोकीहाट के बौरिया टोल पुल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी। दिल्ली में मजदूरी करने वाले 28 वर्षीय युवक और उसकी माँ की मौत..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र के बौरिया टोल टैक्स पुल के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां बाइक पर सवार मां-बेटे को अररिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी है। जिसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुम्हिया भंगिया टोला वार्ड-3 निवासी 50 साल की कौशरी खातून और उनके 28 साल के बेटे मो. एहसान के रूप में हुई है।


परिजनों के मुताबिक दोनों मटियारी गांव अपनी बेटी के घर जा रहे थे। पुल के पास बाइक बैक करते वक्त कार ने पीछे से टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। एहसान मौके पर ही मौत के मुंह में समा गया। जबकि कौशरी को ग्रामीणों ने सदर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।


जानकारी के मुताबिक एहसान दिल्ली के सिलाई सेंटर में मजदूरी करता था और कुछ महीने पहले घर आया था। उसकी तीन छोटी बेटियां हैं। घटना के बाद पत्नी और बच्चियां रो-रोकर बेहाल हैं। कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जोकीहाट और यातायात पुलिस ने कार जब्त कर ली है।


यातायात थानाध्यक्ष ने बताया है कि FIR दर्ज कर ली गई है और कार मालिक की तलाश चल रही है। दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए। हादसे के बाद टोल के पास जाम लग गया है। इस दौरान लोगों ने लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें