ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

Bihar News: आरा में आवारा कुत्ते का 2 मासूमों पर हमला, बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर हालत में PMCH रेफर

Bihar News: बिहार के आरा में आवारा कुत्ते ने 2 भाइयों पर हमला कर दिया, जिसमें से एक की मौत हो चुकी है। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के आरा में दिल दहला देने वाली घटना घटी है। जहाँ, शहर में एक आवारा कुत्ते ने दो मासूम भाइयों पर हमला कर दिया। इनमें से एक 6 वर्ष का था तो वहीं छोटा वाला 4 वर्ष का। कुत्ते द्वारा काटे जाने के बाद 6 वर्षीय बड़े भाई की मौत हो गई है, जबकि, 4 वर्षीय छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है।


इस घटना के बाद छोटे भाई को तत्काल आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उसकी हालत को अत्यंत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया है।


दरअसल, पूरा मामला भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्य नगर मोहल्ले की है। जहां, तीन दिन पूर्व दो भाई अपने परिजनों के साथ गर्मियों की छुट्टी मनाने नाना के यहां आरा, जीरो माइल, आदित्य नगर मोहल्ले में आए थे। दोनों भाई मूल रूप से भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मसलान गांव निवासी दीपू कुमार सिंह के बेटे अय्यांश और रियांश है।


बुधवार को दोनों भाई अपने मामा के घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले में मौजूद आवारा कुत्ते ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें दोनों लहूलुहान हो गए। इसके बाद परिजन और आसपास के लोगों के द्वारा दोनों बच्चों को उस कुत्ते के चंगुल से बचाया गया और उन्हें इलाज के लिए फौरन आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, इलाज के दौरान 6 वर्षीय बड़े भाई अय्यांश की मौत हो गई।


जबकि, 3 वर्षीय छोटे भाई रियांश की स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है।


राकेश राजपूत की रिपोर्ट 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें