ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: जमीन कारोबारी की हत्या का आरोपी AIMIM नेता गिरफ्तार, टॉप अपराधियों की लिस्ट में था शामिल

Bihar News: फुलवारी शरीफ पुलिस ने AIMIM नेता फारूक रजा उर्फ डब्ल्यू को गिरफ्तार किया। जमीन कारोबारी अनवर आलम हत्या समेत 9 मामलों में था फरारी..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में अपराध की दुनिया का एक बड़ा नाम गिरफ्तार किया गया है। फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता और पाटलिपुत्र लोकसभा चुनाव के पूर्व प्रत्याशी फारूक रजा उर्फ डब्ल्यू को गिरफ्तार कर लिया है। फारूक जमीन कारोबारी अनवर आलम की हत्या समेत रंगदारी और अन्य अपराधों के नौ मामलों में फरारी थी। केवल यही नहीं वह टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल था।


प्रभारी सिटी एसपी पश्चिम शिवम धाकड़ ने बताया है कि फारूक को नोसा मोड़ से दबोचा गया। 19 मई को फुलवारी थाना क्षेत्र के ईमारत-ए-सराय के पास अनवर आलम की गोली मारकर की गई हत्या में भी फारूक नामजद आरोपी था। इस केस में पहले ही 8 अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया था और फारूक की तलाश लंबे समय से चल रही थी।


फारूक AIMIM का सक्रिय सदस्य था और पाटलिपुत्र सीट से टिकट की दौड़ में भी था। लेकिन अपराधों के कारण पार्टी ने उससे दूरी बना ली। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट जैसे धाराओं में केस दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद फारूक को पूछताछ के लिए ले जाया गया। पुलिस अब उसके नेटवर्क की परतें खोलने की कोशिश कर रही है।


इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। फुलवारी शरीफ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसपी ने कहा कि इस तरह के अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। फारूक की गिरफ्तारी से पुलिस का मनोबल बढ़ा है। अब देखना है कि इससे जुड़े अन्य केसों में क्या खुलासे होते हैं।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें