ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar News: हाजीपुर में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 5 लोग झुलसे

Bihar News: बिहार के हाजीपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 5 लोग झुलस गये हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Bihar News
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 5 लोग झुलसे
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के हाजीपुर में गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र अंतर्गत जढुआ-नवादा के पास हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मिनी ट्रक पर सवार बैंड पार्टी के 5 लोग बुरी तरह से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आग में झुलसे लोग इधर-उधर भागने लगे। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए।


जानकारी के मुताबिक, बैंड ताशा पार्टी गया में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मिनी ट्रक पर जा रही थी। इसी दौरान जढुआ-नवादा के पास हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 5 लोग बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी झुलसे हुए व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।  जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। जिनमें से तीन व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।


खबरों के मुताबिक, हादसे के दौरान मिनी ट्रक पर बंद ताशा पार्टी के करीब 20 से अधिक लोग सवार थे। सभी लोग एक शादी समारोह में बैंड बजाने के लिए गया जा रहे थे। इसी दौरान तार की चपेट में आने से 5 लोग बुरी तरह झुलस गया। घटना के बारे में गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मिनी बस पर सवार होकर ढोल ताशा बैंड पार्टी कहीं शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान बिजली की तार की चपेट में आने से कुछ लोग झुलस गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। तब तक मिनी ट्रक पर सवार सभी लोग बैंड लेकर फरार हो गये थे।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें