ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार में कोरोना टीकाकरण 7 करोड़ के पार, मस्जिदों से की जा रही वैक्सीन लेने की अपील

PATNA : बिहार में कोरोना टीकाकरण अभियान में नई ऊंचाई हासिल कर ली है। राज्य में टीकाकरण 7 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। विशेष अभियान के तहत बिहार में 14 लाख 18 हजार से ज्यादा लो

बिहार में कोरोना टीकाकरण 7 करोड़ के पार, मस्जिदों से की जा रही वैक्सीन लेने की अपील
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना टीकाकरण अभियान में नई ऊंचाई हासिल कर ली है। राज्य में टीकाकरण 7 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। विशेष अभियान के तहत बिहार में 14 लाख 18 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। राज्य में अब तक 7 करोड़ 6 लाख 89 हजार 58 टीके लग चुके हैं। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के मंगल पांडे ने इस उपलब्धि को बिहार के लिए एक बड़ी कामयाबी बताया है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि नीतीश सरकार ने जो लक्ष्य तय किया था उसे हासिल किया है। इतना ही नहीं मंत्री मंगल पांडे ने बिहार में इस सफलता के लिए स्वास्थ्यकर्मियों जिलों के डीएम और बिहार की जनता का शुक्रिया भी अदा किया है। 


रविवार को बिहार में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया इस अभियान के तहत 8846 से मोटरसाइकिल सवार टीकाकरण टीम ने घर-घर जाकर टीकाकरण किया स्वस्थ विभाग को उम्मीद है कि दूसरी खुराक का आंकड़ा भी दो करोड़ के पार चला जाएगा विभाग ने दिसंबर तक आठ करोड़ से ज्यादा टीके की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा है। विशेष टीकाकरण अभियान के तहत कटिहार के कई इलाकों में मस्जिदों से अजान के बाद लोगों से कोरोना वैक्सीन लेने की अपील की गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कई जिलों में मस्जिदों के जरिए की गई अपील का असर भी देखने को मिला है। खास बात यह रही कि 7 नवंबर की तारीख को ही टीकाकरण का यह आंकड़ा 7 करोड़ के पार चला गया। 6 नवंबर को या आंकड़ा 7 लाख पीछे था।


उधर 18 साल से कम उम्र वाले किशोरों को कोरोना वैक्सीन जल्द मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। केंद्र सरकार ने जाए द जायडस कैडिला के तीन खुराक वाले कोविड-19 जायकोव डी कि एक करोड़ खुराक खरीदने को मंजूरी दे दी है। 12 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी। जायडस कैडिला के मुताबिक टेस्टिंग के दौरान यह वैक्सीन 66.6 फीसदी प्रभावी पाया गया है। एक आंकड़े के मुताबिक देश में 12 से 18 साल के बीच के किशारों की संख्या 14 करोड़ से ज्यादा है जबकि 2 से 18 साल के उम्र के बच्चों की संख्या 35 करोड़ से ज्यादा है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें