ब्रेकिंग
‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

बिहार : मुर्गा-भात खिलाने के नाम पर युवक की हत्या, दोस्त ने पीट-पीटकर मार डाला

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से है, जहां मुर्गा भात का भोज खिलाने के नाम पर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मुर्गा भात के नाम पर युवक को घर से बाहर बुलाया गया और उसकी बेरहमी से पिटाई

बिहार : मुर्गा-भात खिलाने के नाम पर युवक की हत्या, दोस्त ने पीट-पीटकर मार डाला
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से है, जहां मुर्गा भात का भोज खिलाने के नाम पर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मुर्गा भात के नाम पर युवक को घर से बाहर बुलाया गया और उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना छौराही थाना क्षेत्र के एंजनी गांव की है। मृतक की पहचान एंजनी गांव के रहने वाले 35 साल के ललन दास के रूप में की गई है। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ ललन दास को बुधवार की दोपहर गांव के ही लक्ष्मण कुमार घर से पार्टी देने के नाम पर बुलाकर ले गया था और रात करीब 12 बजे के बाद उसे गंभीर हालत में घर पर पहुंचा दिया। परिजन जब तक उसे इलाज के लिए ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। 



घटना की सूचना पर छौराही थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों का आरोप है उसे बेरहमी से पीट पीटकर मरणासन्न स्थिति में घर पर पहुंचा कर फरार हो गया। हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं है कि लक्ष्मण  ने इसकी किस वजह से पिटाई कर हत्या की है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि उसकी हत्या क्यों और किस लिए की गई है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें