ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे

Bihar Crime News: मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित बंगाली कॉलोनी में छेड़खानी का विरोध करना एक परिवार और मोहल्ले की महिलाओं को भारी पड़ गया। कुछ दबंग युवकों ने पहले लड़कियों के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा। इतना ह

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी जिले के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित बंगाली कॉलोनी गली नंबर तीन में छेड़खानी का विरोध करना एक परिवार और मोहल्ले की महिलाओं को भारी पड़ गया। कुछ युवकों ने न सिर्फ एक युवक की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसकी मां और बीच-बचाव करने आई अन्य महिलाओं के साथ भी मारपीट की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।


जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटहा गांव से आए कुछ युवक बंगाली कॉलोनी पहुंचे थे। यहां उन्होंने सड़क पर मौजूद दो लड़कियों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इसी दौरान वहां खड़े अभय कुमार से उन्होंने लड़कियों के बारे में जानकारी मांगी। अभय ने जब इस बात का विरोध किया और किसी भी तरह की जानकारी देने से इंकार कर दिया, तो युवक आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते उन्होंने अभय को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।


शोर सुनकर अभय की मां विशाखा दास मौके पर पहुंचीं। उन्होंने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की। स्थिति तब और बिगड़ गई जब मोहल्ले की अन्य महिलाएं बीच-बचाव के लिए आगे आईं। हमलावरों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अभय कुमार को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित परिवार ने छतौनी थाना में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। मोहल्ले के आसपास अक्सर कुछ युवक स्कूल के पास मंडराते रहते हैं और छात्राओं के साथ छेड़खानी करते हैं। जब कोई इसका विरोध करता है, तो वे मारपीट पर उतारू हो जाते हैं और जान से मारने की धमकी भी देते हैं। इन घटनाओं के कारण इलाके की लड़कियां और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और घर से बाहर निकलने में डर रही हैं।


घटना के बाद लोगों में पुलिस को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। उनका आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे आरोपियों का मनोबल और बढ़ सकता है।


मामले को लेकर सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का आश्वासन भी दिया गया है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें