ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar Monsoon: भीषण गर्मी से बिहार के लोगों को राहत जल्द, इस दिन मानसून देगा दस्तक

Bihar Monsoon: बिहार में 15 जून तक मॉनसून की होगी एंट्री। दक्षिण बिहार में प्रचंड गर्मी, पटना में पारा 40°C पार। जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट।

Bihar Monsoon
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Monsoon: बिहार में भीषण तपती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने लोगों को राहत भरी खबर दी है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 15 जून 2025 तक बिहार में प्रवेश करने की संभावना है, जो किशनगंज और पूर्णिया जैसे सीमांचल क्षेत्रों के रास्ते आएगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 2-3 दिनों में प्री-मॉनसून बारिश शुरू हो सकती है, खासकर पटना में रविवार तक हल्की बारिश के आसार हैं। यह बारिश प्रचंड गर्मी से जूझ रहे बिहारवासियों के लिए बड़ी राहत ला सकती है। हालांकि, अभी उमस और गर्म हवाओं का असर बना ही रहेगा।


मॉनसून की सामान्य तारीख 13-15 जून है, लेकिन इस साल केरल में 8 दिन पहले पहुंचने के बावजूद मॉनसून सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में 29 मई से रुका हुआ है। जून के पहले हफ्ते में इसकी गति धीमी पड़ने से बिहार में इंतजार बढ़ गया है। अब मौसम विभाग का अनुमान है कि मॉनसून अपने निर्धारित समय पर ही आएगा। उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, और मुजफ्फरपुर जैसे जिलों में बुधवार देर रात तेज बारिश ने कुछ राहत दी है, लेकिन दक्षिण बिहार में गर्मी का सितम जारी है।


दक्षिण बिहार के पटना, गया, छपरा, और बक्सर जैसे शहरों में तापमान 40°C से ऊपर दर्ज किया गया। गुरुवार को पटना में 40.7°C और बक्सर में 42.8°C तापमान रहा, जिसने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। कंकड़बाग जैसे इलाकों में बिजली कटौती ने परेशानी और बढ़ाई। मौसम विभाग ने शुक्रवार 13 जून को भी दक्षिण बिहार में गर्मी और उमस बने रहने की चेतावनी दी है। मॉनसून की एंट्री से पहले प्री-मॉनसून बारिश केवल उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों तक सीमित रह सकती है। मॉनसून के आगमन से बिहार में सामान्य बारिश (1272.5 मिमी) की उम्मीद है, जो पिछले कुछ वर्षों की कमी को पूरा कर सकती है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें