ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार MLC चुनाव : महागठबंधन के नेताओं की दिल्ली में आज बैठक, लालू यादव से मिलेंगे कांग्रेस के नेता

DELHI : बिहार विधानपरिषद की 24 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर बिहार के राजनीतिक गलियारे में गहमागहमी शुरू हो चुकी है. एक ओर एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर जहां बात ब

बिहार MLC चुनाव : महागठबंधन के नेताओं की दिल्ली में आज बैठक, लालू यादव से मिलेंगे कांग्रेस के नेता
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : बिहार विधानपरिषद की 24 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर बिहार के राजनीतिक गलियारे में गहमागहमी शुरू हो चुकी है. एक ओर एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर जहां बात बनती दिख रही है वहीं दिल्ली में आज महागठबंधन के नेताओं के बीच बैठक होने वाली है. इस बैठक में बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर चर्चा होगी.


मिली जानकारी के अनुसार बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा दिल्ली में मौजूद हैं. सीटों को लेकर वह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाक़ात करेंगे. हालांकि तेजस्वी यादव दिल्ली में मौजूद नहीं हैं तो वह वर्चुअली इसमें जुड़ सकते हैं. 


बताते चलें कि आरजेडी और खास कर के तेजस्वी यादव अब कांग्रेस को ज्यादा तवज्जो देने के मूड में नहीं दिख रहे हैं. कांग्रेस जहां 7 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है वहीं आरजेडी सभी 24 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है. कांग्रेस को अब सिर्फ लालू प्रसाद का सहारा दिख रहा है. इसलिए कांग्रेस के नेता जल्द ही दिल्ली में लालू प्रसाद से मुलाकात कर स्थिति स्पष्ट करना चाह रहे हैं.


इधर,  स्थानीय निकाय कोटे से होने वाले बिहार विधान परिषद के चुनाव में एनडीए के अंदर सीट बंटवारा हो गया है. बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर सब कुछ तय कर लिया है. विधान परिषद चुनाव में बीजेपी और जेडीयू के अलावे रालोजपा को भी एडजस्ट किया गया है. सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक बीजेपी 12 सीटों पर उम्मीदवार देगी जेडीयू 11 सीटों पर और रालोजपा को एक सीट मिला है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें