ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

Medical colleges in Bihar: बिहार के इन 7 जिलों में बनेंगे मेडिकल कॉलेज, जानिए क्या है सरकार का प्लान

Medical colleges in Bihar: बिहार सरकार ने राज्य में मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। Khagaria सहित सात जिलों में मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण के लिए कुल 2,860 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

बिहार मेडिकल कॉलेज, Khagaria medical college, बिहार सरकार मेडिकल योजना, Bihar health infrastructure, मेडिकल कॉलेज निर्माण, Bihar medical education, healthcare in Bihar, government medical colleges in
बिहार में चिकित्सा शिक्षा का विस्तार
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Medical colleges in Bihar: राज्य सरकार ने बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए बड़ा कदम उठाया है। खगड़िया में नए मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण के लिए 460 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। खास बात यह है कि यहां निजी जमीन खरीदी जानी है, जिससे प्रक्रिया जटिल लेकिन जरूरी मानी जा रही है। इसके अलावा अन्य छह जिलों के लिए 400-400 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है, जिससे कुल स्वीकृत राशि 2,860 करोड़ रुपये पहुंच गई है।


बिहार सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के हर जिले में चरणबद्ध तरीके से मेडिकल कॉलेज खोले जाएं। इस फैसले से न केवल राज्य में मेडिकल सीटों की संख्या में इजाफा होगा, बल्कि आम लोगों को भी इलाज की बेहतर सुविधाएं सुलभ होंगी।


बिहार में वर्तमान में 15 सरकारी मेडिकल कॉलेज कार्यरत हैं। वर्ष 1925 में पीएमसीएच (पटना) और डीएमसीएच (दरभंगा) की स्थापना के साथ इसकी शुरुआत हुई थी। इसके बाद गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में भी कॉलेज खोले गए। 2005 के बाद सरकार ने पश्चिम चंपारण (बेतिया), नालंदा (पावापुरी), मधेपुरा, पूर्णिया, समस्तीपुर और छपरा में भी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की। इनके अतिरिक्त तीन मेडिकल कॉलेज केंद्र सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।


सरकार की यह पहल न केवल बिहार में मेडिकल शिक्षा को मजबूती प्रदान करेगी, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई दिशा देगी। युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।



इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें