ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग

उप मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि निजी मेडिकल कॉलेज बेहतर चल रहे हैं जबकि सरकारी कॉलेजों में संसाधन होने के बावजूद डॉक्टर नहीं मिल रहे।

Bihar News, Samrat Choudhary, Bihar Medical College, Bihar Government Doctors, Private Practice Ban Bihar, PPP Model Medical College Bihar, Nitish Kumar Government, Bihar Health Department, Betia Medi
© self
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार सरकार ने सूबे के वरिष्ठ चिकित्सकों से बड़ा आह्वान किया है. सरकार ने कहा है कि मेडिकल कॉलेज चलाने में आप सभी सहयोग करें. चिंता इस बात की है कि सूबे में निजी मेडिकल कॉलेज अच्छे से चल रहे, लेकिन सभी संसाधन मुहैया कराने के बाद भी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी नहीं मिलते. सूबे के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस पर चिंता जाहिर की है. 

सरकारी मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी नहीं, जबकि प्राइवेट अच्छे से चल रहा 

1st Bihar/Jharkhand के Aarogya Excellence Awards 2026 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूबे के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि सूबे में अगर मेडिकल हॉस्पिटल के बड़े ग्रुप आयेंगे तो हम विंडो खोलने का काम करेंगे. हमारे यहां एक चिंता का विषय यह है कि सूबे में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बेस्ट फैकल्टी नहीं मिलती, पर वहीं निजी मेडिकल कॉलेज अच्छे से चल रहे. ऐसा क्यों है ? सम्राट चौधरी ने बजाप्ता उदाहरण भी दिया. उन्होंने बताया कि मधेपुरा और बेतिया मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी उपलब्ध नहीं हो पाते, जबकि सारा संसाधन जुटाया गया है, करोड़ों रू खर्च किए गए हैं. इसके उलट कटिहार,किशनगंज और सासाराम में निजी मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं. न सिर्फ चल रहा,बल्कि अच्छे से चल रहा है.अच्छे-अच्छे डॉक्टर उपलब्ध हैं. 

अगली कैबिनेट में चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह घोषणा की है. अगली कैबिनेट में सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक का प्रस्ताव लाएँगे और इसको कर देंगे. इसके लिए इंसेक्टिव देना होगा,हम देंगे. हम चिकित्सकों के संघ के साथ बैठकर रास्ता निकालेंगे. 

पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज..बनाई जा रही पॉलिसी

सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ चिकित्सकों से आग्रह करते हुए कहा कि आप ही से पटना चल रहा है. वैसे सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं, हम उन्हें पीपीपी मोड पर लाना चाहते हैं.इसके लिए पॉलिसी बनाने काम किया जा रहा है. हम चाहते हैं कि बिहार के ही चिकित्सक हमारे मेडिकल कॉलेज को स्थापित करें, इस परिकल्पना में आप हमें सहयोग करें. एक-एक मेडिकल कॉलेज पर हम 500 करोड़ रू खर्च कर रहें, इसका आउटपुट आना चाहिए. आप यदि अपनापन दिखायेंगे, तो आउटपुट मिलेगा.




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें