ब्रेकिंग
सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बिहार में कोरोना को लेकर बड़ा फैसला, प्राइवेट लैब में भी सस्ता होगा RT-PCR टेस्ट

PATNA :दिल्ली गुजरात के बाद अब बिहार में कोरोना को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. अब बिहार के निजी लैब में भी अन्य राज्यों की तरह कोरोना महामारी की RT-PCR टेस्ट 800 रुपये में ह

बिहार में कोरोना को लेकर बड़ा फैसला, प्राइवेट लैब में भी सस्ता होगा RT-PCR टेस्ट
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :दिल्ली गुजरात के बाद अब बिहार में कोरोना को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. अब बिहार के  निजी लैब में भी अन्य राज्यों की तरह कोरोना महामारी की RT-PCR टेस्ट 800 रुपये में होगी. 

इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सावाएं ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है. इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी. नए आदेश के अनुसार अब निजी लैब में कोरोना जांच के लिए 800 रुपये चार्ज देने होंगे. 

अगर आप घर से सैंपल देना चाहते हैं तो इसके लिए 300 अतिरिक्त देना होगा. वहीं एंटीजन किट से जांच के लिए 250 रुपये देने होंगे. स्वास्थ्य विभाग ने बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को  देखते हुए यह कदम उठाया गया है. बता दें कि सरकार ने पहले यह दर 1500 रुपये तय करने की अनुमति दी थी. अन्य राज्यों में निर्धारित शुल्क में कमी को देखते हुए अब बिहार में भी इसे कम किया गया है. 

वहीं जांच रिपोर्ट की जानकारी आईसीएमआर के पोर्टल पर दर्ज कराना अनिवार्य होगा. सभी पॉजिटिव केस की सूचना तत्काल संबंधित जिला के सिविल सर्जन तथा जिला सर्विलांस अधिकारी को देना अनिवार्य होगा. तय की गई राशि से अधिक राशि लेने की सूचना मिलने पर बिहार महामारी कोविड 19 नियमावली के तहत कार्रवाई की जाएगी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें