ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार: ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, दिन-रात का पारा गिरा

PATNA : पटना सहित बिहार के कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. मौसम ने रुख बदलना शुरू कर दिया है. राज्य के कई जिलों में सर्दी के मौसम के दौरान बीते दिनों बारिश देखने को मिली. वही

बिहार: ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, दिन-रात का पारा गिरा
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना सहित बिहार के कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. मौसम ने रुख बदलना शुरू कर दिया है. राज्य के कई जिलों में सर्दी के मौसम के दौरान बीते दिनों बारिश देखने को मिली. वहीं अब मौसम का मिजाज बदल गया है. राज्य में पूर्वी हवा बंद होकर पछुआ चलने लगी है.


पर्वतीय राज्यों से कनकनी लेकर आ रही उत्तरी पछुआ हवाओं ने सूबे में कनकनी बढ़ा दी है. दिन में धूप निकलने के बाद भी हवा में कनकनी होने से वातावरण ठंडा बना हुआ है. इसी कारण से न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में गिरावट भी जारी है. रविवार को दिनभर राज्य में ठंड हवाओं का प्रभाव बढ़ने से कनकनी बनी रही. जहां गया में  पारे में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. वहीं यहां दिन भर कोल्ड डे जैसे हालात रहे. 


राज्य में रविवार को लोगों ने दिनभर कनकनी महसूस की. सुबह में जहां पटना राजधानी में हल्का कुहासा छाया रहा लेकिन दिन चढ़ते ही मौसम साफ हो गया. वहीं दोपहर में हवा काफी तेज हो गई. बता दें राजधानी में पछुआ हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रही. जिससे धूप में भी ठंड का अहसास रहा. पटना के अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बिहार में गोपलगंज सबसे सर्द रहा. यहां न्यूनतम पारा 7.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं गया का न्यूनतम पारा सामान्य से 3 डिग्री अधिक 11.6 रहा जबकि अधिकतम पारा 18 डिग्री रहा.


टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें