ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

विश्व महिला दिवस : बिहार में आज एक लाख से ज्यादा महिलाओं को लगेगा कोरोना का टीका

PATNA : आज विश्व महिला दिवस है। दुनिया भर में आज महिलाओं को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है लेकिन बिहार में नीतीश सरकार ने महिला दिवस के मौके पर आधी आबादी को सबसे अलग तोहफ

विश्व महिला दिवस : बिहार में आज एक लाख से ज्यादा महिलाओं को लगेगा कोरोना का टीका
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आज विश्व महिला दिवस है। दुनिया भर में आज महिलाओं को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है लेकिन बिहार में नीतीश सरकार ने महिला दिवस के मौके पर आधी आबादी को सबसे अलग तोहफा देने का फैसला किया है। महिला दिवस के मौके पर आज बिहार में 1 लाख 8 हजार 703 महिलाओं को कोरोना को वैक्सीन दी जाएगी। इन महिलाओं को वैक्सीन देने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर लाने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर ग्रामीण विकास विभाग ने की है।


महिलाओं के टीकाकरण को लेकर विशेष अभियान आज बिहार भर में चलाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हर टीकाकरण केंद्र पर चार अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं। एक टीम में 5 सदस्यों की तैनाती है। इनमें आधार कार्ड और मास्क की जांच करने वाले, डाटा एंट्री ऑपरेटर, वैक्सीन देने के लिए एएनएम और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कर्मी के साथ-साथ टीका लेने के बाद उनके ऑब्जरवेशन और निगरानी के लिए एक स्वास्थ्य कर्मी को शामिल किया गया है। राजस्व समिति के मुताबिक महिला दिवस पर टीकाकरण को लेकर 87438 आशा कार्यकर्ता और 4253 आशा फैसिलिटेटर की तैनाती की गई है। इनके माध्यम से राज्यभर में महिलाओं को टीकाकरण केंद्रों पर लाया जाएगा। राज्य स्वास्थ समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार के मुताबिक शनिवार को ही टीकाकरण के विशेष अभियान के लिए सभी सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तैयारी पूरी कर ली गई थी। 


महिला दिवस के मौके पर नीतीश सरकार की इस अनूठी पहल में जीविका दीदियों को भी महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। जीविका समूह के जरिए टीकाकरण अभियान को सफल बनाने का जिम्मा ग्रामीण विकास विभाग ने उठाया है। ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अरविंद चौधरी के मुताबिक जीविका दीदी अभियान में सहयोग की भूमिका रहेंगी। राज्य में जीविका दीदियों की संख्या एक करोड़ 20 लाख है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें