ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

बिहार की बेटियों के लिए अच्छी खबर : इंजीनियरिंग में इसी साल से मिलेगा 33 फ़ीसदी आरक्षण का लाभ

PATNA : नीतीश सरकार ने बेटियों को इंजीनियरिंग और मेडिकल में 33 फ़ीसदी आरक्षण देकर एक बड़ा फैसला किया था लेकिन अब बिहार की बेटियों के लिए एक और अच्छी खबर है। राज्य के इंजीनियरिंग कॉ

बिहार की बेटियों के लिए अच्छी खबर : इंजीनियरिंग में इसी साल से मिलेगा 33 फ़ीसदी आरक्षण का लाभ
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : नीतीश सरकार ने बेटियों को इंजीनियरिंग और मेडिकल में 33 फ़ीसदी आरक्षण देकर एक बड़ा फैसला किया था लेकिन अब बिहार की बेटियों के लिए एक और अच्छी खबर है। राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में छात्राओं को 33 फीसदी आरक्षण का लाभ इसी साल यानी 2021-22 से ही मिल पाएगा। सरकार ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट में इस आदेश को जमीन पर उतारने के लिए प्रस्ताव भी लाया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विधि विभाग प्रस्ताव को तैयार करने में जुटा हुआ है और इसे जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। 


आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2 जून को समीक्षा बैठक के दौरान लड़कियों के लिए इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में एक तिहाई सीटें आरक्षित किए जाने की घोषणा की थी। इसे लेकर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया था कि इस पर तुरंत पहल की जाए। बिहार में फिलहाल 38 इंजीनियरिंग कॉलेज है जो राज्य सरकार के अंतर्गत हैं जिनमें 9975 सीटें हैं। राज्य में फिलहाल 17 फ़ीसदी छात्राएं इंजीनियरिंग की पढ़ाई करती हैं। कुल छात्रों की संख्या 25000 है। 


इतना ही नहीं राज्य सरकार अब सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए जल्द ही अलग विश्वविद्यालय भी बनाने जा रही है। इसके लिए विधानमंडल के अगले सत्र में बिहार इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय विधेयक 2021 पेश किए जाने की उम्मीद है। सरकार ने यह प्रस्ताव तैयार कर लिया है। फिलहाल राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेज आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के अंतर्गत आते हैं। आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के अंतर्गत और भी तकनीकी कॉलेज आते हैं लिहाजा सरकार ने अब राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए अलग से विश्वविद्यालय बनाने का फैसला किया है। सरकार का मकसद है कि इस विश्वविद्यालय का पूरा फोकस इंजीनियरिंग कॉलेजों की पढ़ाई पर रहे।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें