ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

बिहार में जून के पहले सप्ताह तक बढ़ सकता है लॉकडाउन, दो दिनों में हो जायेगा फैसला

PATNA : बिहार में कोरोना के कहर को रोकने के लिए राज्य सरकार लॉकडाउन को आगे बढ़ा सकती है. सरकारी सूत्रों से ऐसी ही खबर मिल रही है. दो दिनों के भीतर सरकार इस पर फैसला ले सकती है. सूब

बिहार में जून के पहले सप्ताह तक बढ़ सकता है लॉकडाउन, दो दिनों में हो जायेगा फैसला
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना के कहर को रोकने के लिए राज्य सरकार लॉकडाउन को आगे बढ़ा सकती है. सरकारी सूत्रों से ऐसी ही खबर मिल रही है. दो दिनों के भीतर सरकार इस पर फैसला ले सकती है. सूबे में जून के पहले सप्ताह तक लॉकडाउन लागू किये जाने की संभावना है.


राज्य सरकार के एक वरीय अधिकारी ने फर्स्ट बिहार को बताया कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की पूरी संभावना है. सूबे में 5 मई से लॉकडाउन लगाया गया है. पहले 15 मई तक लॉकडाउन का एलान किया गया औऱ फिर उसे 25 मई तक बढ़ाया गया. सरकारी अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन लगाने के बाद राज्य भर में कोरोना के संक्रमण में काफी गिरावट आयी है. 15 मई को बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 7800 के करीब था, जो कि अब लगभग 5200 के आसपास पहुंच गया है.  जाहिर है लॉकडाउन से काफी राहत मिली है. लेकिन खतरा अभी टला नही है. ऐसे में इसे औऱ आगे बढाने का फैसला तय है. 


कुछ चीजों को मिल सकती है छूट
सरकारी सूत्रों के मुताबिक दो दिनों के भीतर सूबे के क्राइसिसि मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी. बैठक में कोरोना को लेकर हालात पर चर्चा होगी औऱ लॉकडाउन को लेकर फैसला लिया जायेगा. सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार कुछ नयी छूट दे सकती है. सरकार ने पहले लॉकडाउन के बाद दूसरे लॉकडाउन में कुछ छूट दिया था. कृषि संबंधी दुकानों से लेकर हार्डवेयर दुकानों को तय अवधि में सप्ताह में तीन दिन खोलने की इजाजत दी गयी थी. अब राज्य सरकार के अधिकारी इसकी पडताल करने में लगे हैं कि किन औऱ दुकानों औऱ प्रतिष्ठानों को छूट दी जा सकती है ताकि सूबे में आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप न पड़ जायें. सोमवार को इसका फैसला हो जायेगा.


ग्रामीण इलाके पर खास नजर
बिहार सरकार ग्रामीण इलाकों में कोरोना के प्रसार को लेकर चिंतित है. लिहाजा उन इलाकों पर खास नजर रखी जा रही है. सरकार का क्राइसिसि मैनेजमेंट ग्रुप ग्रामीण इलाकों में कोरोना का प्रसार रोकने के लिए नये फैसले ले सकता है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें