ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

बिहार में कोरोना से 4 साल के बच्चे की मौत, परिवार के साथ दिल्ली से गांव आया था आयुष

SASARAM: रोहतास में एक कोरोना संक्रमित बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बीमार बच्चे का पिछले 6 दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। कोरोना संक

बिहार में कोरोना से 4 साल के बच्चे की मौत,  परिवार के साथ दिल्ली से गांव आया था आयुष
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SASARAM: रोहतास में एक कोरोना संक्रमित बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बीमार बच्चे का पिछले 6 दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। कोरोना संक्रमित बच्चे की मौत के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, करगहर के तोरनी गांव निवासी कोरोना संक्रमित चार वर्षीय बच्चे आयुष का इलाज नारायण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल जमुहार में चल रहा था। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले आयुष अपने माता-पिता के साथ दिल्ली से गांव लौटा था। गांव लौटने के बाद उसे सर्दी और बुखार की शिकायत थी। 


जिसके बाद उसे नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे कोरोना संक्रमित पाया और उसका इलाज शुरू किया गया। लेकिन आखिरकार उसकी मौत हो गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि गांव में मेडिकल टीम भेजा गया है। बच्चे के परिवार के सभी सदस्यों और ग्रामीणों की कोरोना जांच कराई जाएगी।


पूरे मामले पर सिविल सर्जन डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि कोविड जांच में बच्चे को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था लेकिन बच्चे की मौत कैसे हुई है? इसकी जांच की जा रही है। गांव में मेडिकल टीम भेजी गई है। उन्होंने कहा कि वह मानते हैं कि बच्चा कोविड पॉजिटिव था लेकिन उसकी मौत क्या कोविड से हुई है? इसकी जांच की जाएगी। तब कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। बता दें कि मृतक बच्चा अपने माता-पिता और बहन के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बीते 23 फरवरी को दिल्ली से अपने पैतृक गांव आया था।


 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें