ब्रेकिंग
बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर

बिहार में कोरोना से 6 लोगों की मौत, राज्य में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 574

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा

बिहार में कोरोना से 6 लोगों की मौत, राज्य में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 574
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 6  लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 574 हो गई है. ख़ुशी की बात ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 3585 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं.


गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 6 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 574 हो गई है. गुरूवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 2451 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 115210 हो गया है.


विभाग ने बताया कि बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,07,945 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 2116094 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 88163 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 76.52 फ़ीसदी है, जबकि अभी भी 26472 एक्टिव केस मौजूद हैं.


गुरूवार को विभाग की ओर से दिए गए आंकड़े के मुताबिक राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 367 नए मरीजों की पहचान की गई है. मधुबनी में 141, कटिहार में 102, मुजफ्फरपुर में 174, अररिया में 41, अरवल में 34, औरंगाबाद में 78, बाँका में 23, बेगूसराय में 97, भागलपुर में 78, भोजपुर में 61, बक्सर में 29, दरभंगा में 36, पूर्वी चंपारण में 90, गया में 58, गोपालगंज में 49, जमूई में 23, जहानाबाद में 46, कैमूर में 38, खगड़िया में 24, किशनगंज में 38, लखीसराय में 47, मधेपुरा में 58, मुंगेर में 44, नालंदा में 65, नवादा में 35, पूर्णिया में 77, रोहतास में 49, सहरसा में 67, समस्तीपुर में 52, सारण में 99, शेखपुरा में 21, शिवहर में 8,सीतामढ़ी में 58, सीवान में 43, सुपौल में 27, वैशाली में 33 और पश्चिमी चंपारण में 41 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है. 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें