ब्रेकिंग
सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बिहार में कोरोना से 5 लोगों की मौत, 24 घंटे में ठीक हुए 4140 मरीज

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा

बिहार में कोरोना से 5 लोगों की मौत, 24 घंटे में ठीक हुए 4140 मरीज
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 5 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 542 हो गई है. ख़ुशी की बात ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 4140 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं.


सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 5 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 542 हो गई है. सोमवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 2525 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 106618 हो गया है.


पटनासिटी के कोविड अस्पताल NMCH में कोरोना संक्रमित 4 मरीज़ो की मौत है. नोडल पदाधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि मरने वालों में ईस्ट चंपारण निवासी 55 वर्षीय मरीज, मधेपुरा निवासी 24 वर्षीय मरीज, पटना निवासी 82 वर्षीय मरीज और भोजपुर निवासी 70 वर्षीय मरीज हैं.


पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,07,727 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 1787189 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 76706 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 71.94 फ़ीसदी है जबकि अभी भी 29,369 एक्टिव केस मौजूद हैं.


पटना में सर्वाधिक 304 नए संक्रमित मिले हैं. जबकि बेगूसराय में 131, पूर्वी चंपारण में 137, मधुबनी में 203, मुजफ्फरपुर में 143 और पूर्णिया में 129, अररिया में 41, अरवल में16, औरंगाबाद में 60, बाँका में 19, भागलपुर में 78, भोजपुर में 38, बक्सर में 67, दरभंगा में 57, गया में 40, गोपालगंज में 68,जमुई में 25, जहानाबाद में 54, कैमूर में 22, कटिहार में 98, खगड़िया में 23, किशनगंज में 37, लखीसराय में 29, मधेपुरा में 38, मुंगेर में 33, नालंदा में 91, नवादा में 9, रोहतास में 46, सहरसा में 87, समस्तीपुर में 30, सारण में 66, शेखपुरा में 28, शिवहर में 12, सीतामढ़ी में 80, सीवान में 68, सुपौल में 36, वैशाली में 30 और पश्चिमी चंपारण में 52 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें