ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

बिहार में कोरोना जांच में घोटाले पर केंद्र सरकार सख्त, राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी, नीतीश बोले- कोविड जांच तो बहुत बढिया हुआ है

PATNA : बिहार में कोरोना टेस्ट में घोटाला उजागर होने के बाद केंद्र सरकार भी हैरान हो गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव ने बिहार सरकार से जवाब मांगा है. उधर न

बिहार में कोरोना जांच में घोटाले पर केंद्र सरकार सख्त, राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी, नीतीश बोले- कोविड जांच तो बहुत बढिया हुआ है
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना टेस्ट में घोटाला उजागर होने के बाद केंद्र सरकार भी हैरान हो गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव ने बिहार सरकार से जवाब मांगा है. उधर नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में कोरोना जांच बहुत बढ़िया तरीके से हुआ है. थोडी बहुत गड़बडी हुई होगी तो कार्रवाई होगी.


केंद्र सरकार ने मांगा जवाब
दरअसल एक अंग्रेजी अखबार ने विस्तृत रिपोर्ट छापी है जिसमें बिहार में कोरोना जांच में बडे पैमाने पर घोटाले को उजागर किया गया है. अग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक फर्जी नाम और मोबाइल नंबर का जिक्र कर कोरोना टेस्टिंग के आंकड़े गढ लिये गये. एक ही मोबाइल नंबर को 26 लोगों के नाम के साथ दर्ज कर सभी की जांच कराने की जानकारी दी गयी. जब पड़ताल की गयी तो पता चला कि जिसका मोबाइल है उसने कभी जांच करवायी ही नहीं, जिनके नाम दर्ज हैं वे सब फर्जी नाम हैं. ऐसे कई मामले उजागर हुए हैं. हद तो ये कि कोरोना जांच कराने वाले का फर्जी नाम गढ़ने में 0000000000 मोबाइल नंबर भी दे दिया गया.


राज्यसभा में भी उठा मामला
शुक्रवार को आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने राज्यसभा में इस मामले को उठाया. उन्होंने कहा कि बिहार में कोरोना टेस्टिंग के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है. राज्य सरकार ने झूठे आंकड़े देकर पूरे देश को गुमराह किया है. मामला उजागर होने के बाद हरकत में आयी केंद्र सरकार ने बिहार सरकार से जवाब मांगा है. बिहार सरकार के अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी है.


नीतीश बोले- जांच बहुत अच्छे तरीके से हुआ है
उधर दिल्ली से पटना पहुंचे नीतीश कुमार से मीडिया ने इस पर सवाल पूछा. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में जब से कोरोना की जांच शुरू हुई तब से वे हर दिन की रिपोर्ट अपने पास मंगवाते हैं. पत्रकारों ने समय दिया तो वे ये दिखाने को तैयार हैं कि हर दिन की रिपोर्ट उनके पास है. बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबे में कोरोना की जांच को बहुत अच्छा हुआ है. कुछ गडबड़ी सामने आयी है तो उन्होंने इसकी जांच कराने को कहा है. जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी. लेकिन बिहार में कोरोना में काम बहुत अच्छे तरीके से हुआ है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें