ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

बिहार में बिजली की कीमतों में कमी का संकेत, आनेवाले दिनों में टैरिफ और स्लैब में होगा बदलाव

PATNA : देश में कमरतोड़ महंगाई के साथ-साथ बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के ऊपर दोहरी मार पड़ी है। बिहार में बिजली की दर ज्यादा है और राज्य के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक काम की खब

बिहार में बिजली की कीमतों में कमी का संकेत, आनेवाले दिनों में टैरिफ और स्लैब में होगा बदलाव
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : देश में कमरतोड़ महंगाई के साथ-साथ बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के ऊपर दोहरी मार पड़ी है। बिहार में बिजली की दर ज्यादा है और राज्य के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक काम की खबर सामने आई है। आने वाले साल में बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मिल पाएगी। इसके लिए विद्युत कंपनी टैरिफ और स्लैब में बदलाव करने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो जल्द ही उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत मिल सकती है। टैरिफ और स्लैब में बदलाव बिहार विद्युत विनियामक आयोग की सहमति के बाद ही संभव हो पाएगा। 


बिजली कंपनी विचार कर रही है कि आने वाले वक्त में एक या दो स्लैब का टैरिफ रखा जाए। अगर ऐसा होता है तो लाभ में कमी होने से उपभोक्ताओं को आसानी से ना केवल बिजली की दरें समझ में आएंगे बल्कि भुगतान में भी आसानी होगी। बिजली कंपनी के 9वें स्थापना दिवस के मौके पर ऊर्जा सचिव और कंपनी के सीएमडी संजीव हंस ने इस बात के संकेत दिए हैं। संजीव हंस ने कहा है कि एक समय में बिजली सेक्टर के अंदर 90 से अधिक के कैटेगरी हुआ करती थी लेकिन अब इसे कम करते हुए तीन दर्जन के आसपास लाया गया है। हमारी कोशिश है कि आगे इसमें और कमी की जाए। स्लैब में कमी होने से बिजली दरों की असमानता भी दूर होगी। 


इतना ही नहीं सीएमडी संजीव हंस नहीं अभी कहां है स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने से उपभोक्ताओं को नुकसान नहीं है। संजीव हंस के मुताबिक उपभोक्ताओं को मीटर रिचार्ज पर 3 फ़ीसदी की छूट भी दी जा रही है और सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी भी। हालांकि यह बात स्पष्ट है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कंपनी को 30 फ़ीसदी की आमदनी में वृद्धि हुई है। आपको बता दें कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर बिजली उपभोक्ताओं की नाराजगी सामने आई है। उपभोक्ता लगातार शिकायत कर रहे हैं कि बिजली कंपनी स्मार्ट प्रीपेड मीटर के जरिए मनमाने तरीके से बिजली की कीमतें वसूल रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें