ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

बिहार में गांव-शहर आग का कहर: 24 घंटे के भीतर दर्जनों घर जलकर हुए खाक, अग्नि पीड़ितों में मचा हाहाकार

PATNA: गर्मी के बढ़ने के साथ ही बिहार में अगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. बिहार के अलग-अलग जिलों से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. पटना, खड़िया, बेतिया, अररिया समेत कई

बिहार में गांव-शहर आग का कहर: 24 घंटे के भीतर दर्जनों घर जलकर हुए खाक, अग्नि पीड़ितों में मचा हाहाकार
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: गर्मी के बढ़ने के साथ ही बिहार में अगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. बिहार के अलग-अलग जिलों से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. पटना, खड़िया, बेतिया, अररिया समेत कई जिलों में आग लगने से घर जलकर खाक हो गए हैं. बीते 24 घंटे के अंदर राजधानी समेत कई जिलों में तबाही मची है.


अत दे फिलहाल राज्य के  बेतिया में चार दर्जन घर में आग लगने का मामला सामने आया है. जहां एक के बाद एक घर में आग लग गई. खबर मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. अग्निशमन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था. घटना बैरिया प्रखंड अंतर्गत पूजहां पटजीरवा की है. इस आगलगी की घटना में करोड़ों का नुकसान हुआ है. इस घटना के बाद गांव में चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है.


वही खगड़िया जिले में 24 घंटे के अंदर तीन स्थानों पर भीषण आगजनी की घटना सामने आई है. पसराहा गांव में आग लगने के कारण लाखों रुपये के नुकसान की बातें सामने आ रही है. छोटी पसराहा गांव में अचानक बिजली से शॉर्ट सर्किट से पूरे घर में आग लग गई. घर में रखे बिछावन समेत ,घर में रखे खाने के अनाज सबकुछ जलकर बर्बाद हो गए. वही अन्य जगहों पर भी आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ .


अगली अगलगी की घटना अररिया जिले से है जहां भरगामा थाना क्षेत्र के विषहरिया पंचायत के वॉर्ड 10 शहादत टोला में बुधवार को देर रात गांव में अगलगी की घटना हुई है. इस आग से जान बचाने के लिए तीनों बच्चे चारपाई के नीचे थे. लेकिन आग से झुलसकर तीनों की मौत हो गई. तीनों आपस में भाई बहन थे. मृतकों में 10 साल का आजाद, 8 साल का इलताफ और 3 साल की रोशनी शामिल है. वही चौथा 12 भाई का भाई खुशनवाज गंभीर रूप से झुलस गए.


वही राजधानी पटना में भी बीते दिन कई जगहों से आग लगने की खबर सामने आई.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें